मुख्यपृष्ठनए समाचार१९९३ मुंबई बम ब्लास्ट के कैदी की जेल में हत्या 

१९९३ मुंबई बम ब्लास्ट के कैदी की जेल में हत्या 

सामना संवाददाता / मुंबई 

साल १९९३ मुंबई बम ब्लास्ट के एक कैदी को कोल्हापुर स्थित कलंबा सेंट्रल जेल में कैदीयों ने नाली के ढक्कन से कुचल कर हत्या कर दी है। इस हत्या की घटना से कलंबा सेंट्रल जेल में खलबली मच गई है। इस मामले में पुलिस ने जेल के पांच अन्य कैदियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुंबई १९९३ बम ब्लास्ट के कैदी मुन्ना उर्फ मोहम्मद अली खान उर्फ मनोज कुमार भंवरलाल गुप्ता जेल में सुबह करीब साढ़े सात बजे जब पानी की टंकी के पास में नहाने गया था, तभी अन्य कैदियों से उसका किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद जेल में बंद कैदियों के एक गिरोह ने ड्रेनेज के ढक्कन से उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। इसकी जानकारी जेल प्रशासन को होते ही मुन्ना को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में कोल्हापुर पुलिस ने मुन्ना उर्फ मोहम्मद अली खान की हत्या मामले में आरोपी प्रतीक उर्फ पिल्या सुरेश पाटील, दीपक नेताजी खोत, संदीप शंकर चव्हाण, ऋतुराज विनायक इनामदार और सौरभ विकास सिद्ध के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया हैं।

अन्य समाचार