राजेश जायसवाल / मुंबई
वडाला पुलिस थाने अंतर्गत एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक २२ वर्षीय व्यक्ति ने कथित रूप से एक छह वर्षीय बच्चे का अपहरण कर उसके साथ बीपीटी रेलवे पटरियों के पास झाड़ियों में यौन उत्पीड़न किया।
वडाला पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना मंगलवार, १५ अप्रैल को दोपहर में हुई। पुलिस ने उसी दिन देर रात बीएनएस की धारा १३७(२), ११५(२), ३५१(३) के साथ-साथ पॉक्सो अधिनियम की धारा ४, ६ और ८ के तहत आधिकारिक तौर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। आरोपी की पहचान बिहार के कटिहार निवासी गुलफराज जिउल आलम (२२) के रूप में हुई है।
प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी पीड़ित बच्चे के पिता के साथ मजदूरी करता था। पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने लड़के के माता-पिता की सहमति के बिना नाबालिग को जबरन ले गया और उसके कपड़े उतार कर उसके साथ जबरन मुख और गुदा मैथुन करके उसका यौन शोषण किया। जब बच्चा जोर-जोर से चिल्लाने लगा तो आरोपी ने उसे कई बार थप्पड़ मारे और धमकी दी कि अगर उसने अपने माता-पिता को इस बारे में बताया तो वह उसे जान से मार देगा। पीड़ित लड़के के खुलासे के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आगे की जांच जारी है।