मुख्यपृष्ठनए समाचारवसई-विरार मनपा का ७०० करोड़ प्रॉपर्टी टैक्स बकाया! ...४.५ लाख से अधिक...

वसई-विरार मनपा का ७०० करोड़ प्रॉपर्टी टैक्स बकाया! …४.५ लाख से अधिक लोगों ने नहीं दिया है टैक्स

सामना संवाददाता / मुंबई
वसई-विरार मनपा में करीब ७०० करोड़ रुपए संपत्ति कर (प्रॉपर्टी टैक्स) बकाया है। यह खुलासा सूचना अधिकार अधिनियम (आरटीआई) के जरिए हुआ है।
बता दें कि संपत्ति कर वसई-विरार मनपा की आय का प्रमुख स्रोत है, ऐसे में ७०० करोड़ संपत्ति कर बकाया होना चिंता का विषय है। आरटीआई से मिली जानकारी के मुताबिक, अब तक संपत्ति कर के कुल ६८६ करोड़ ५८ लाख ११ हजार २६७ रुपए बकाया है। वहीं वसई, नालासोपारा एवं विरार में लगभग ४ लाख ६८ हजार व्यक्तियों ने संपत्ति कर का भुगतान नहीं किया है। मनपा लगातार लोगों से संपत्ति कर का भुगतान करने का आग्रह करती है, लेकिन इतनी बड़ी राशि को वसूलना प्रशासन के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। एक अधिकारी ने बताया कि मनपा लोगों द्वारा संपत्ति कर भरने के लिए जागरूकता अभियान चलाती है। भीड़भाड़ वाली जगहों पर कर वसूली वैंâप लगाती है। इसके अलावा, जो व्यक्ति संपत्ति कर का एकसाथ भुगतान करता है, उसे ५० प्रतिशत की छूट दी जाती है। इसके अतिरिक्त सोशल मीडिया से भी जागरूकता पैâलाई जाती है। संपत्ति कर नहीं देने पर मनपा कर्मचारी संबंधित व्यक्ति के घर पहुंच कर भुगतान करने का आग्रह भी करते हैं। अगर इसके बाद भी कोई भुगतान नहीं करता है तो उसको नोटिस भेजकर उसकी संपत्ति नीलाम की जाती है।

अन्य समाचार