बिहार के सासाराम से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आठ बच्चे नहाने के दौरान डूब गए। इनमें से पांच के शव अभी तक बरामद कर लिए गए हैं, जबकि एक बच्चा प्रयास करके बाहर निकल गया। सभी बच्चे सोन नदी में डूब गए। घटना रोहतास थाना क्षेत्र के तुंबा गांव की है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक डूबने वाले सात बच्चों में तीन लड़कियां और चार लड़के शामिल हैं। घटना स्थल पर भारी भीड़ लग गई। इन सभी बच्चों के परिवारों में कोहराम मच गया। गोताखोरों की मदद से दो बच्चों की तलाश की जा रही है। प्रशासन की टीम भी पहुंच गई।
जानकारी के मुताबिक, सभी बच्चे एक ही परिवार के थे। घटना के संबंध में प्रत्याशदर्शियो ने बताया कि सभी बच्चे सोन नदी में नहा रहे थे, तभी एक बच्चा डूबने लगा। उसको डूबते देख सभी बच्चे बचाने के लिए गहरे पानी मे चले गए, जिससे सभी डूब गए। ग्रामीणों के सूचना पर पहुंची रोहतास पुलिस प्रशासन और स्थानीय गोताखोरों के मदद से खोजबीन की गई। आशंका जताई जा रही है कि डूबने वालों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि घटना के वक्त मौके पर बच्चे ही थे और सभी के सभी डूब गए।