मुख्यपृष्ठस्तंभबकलोली : रबर का शरीर

बकलोली : रबर का शरीर

श्रीकिशोर शाही

योगा और जिमनास्ट शरीर के लिए काफी अच्छा होता है। इससे शरीर काफी चुस्त और फुर्तीला तो रहता ही है, यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद भी होता है। मगर हाल ही में एक लड़के ने सोशल मीडिया पर अपना वीडियो पोस्ट किया है। ऐसा लगता है मानो वह किसी सर्कस का कलाकार है। हालांकि, वह अपने शरीर को मोड़कर जिस तरीके से झटके दे रहा है, वह काफी हैरानी भरा है और उसकी नकल करना काफी खतरनाक हो सकता है। ऐसी बकलोली करने से लेने के देने पड़ सकते हैं। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि काफी लड़के नकल करने में माहिर होते हैं और स्टंट करने से नहीं चूकते। दरअसल, वीडियो में एक लड़का अपने शरीर को पीछे की ओर मोड़ता है और इतना ज्यादा मोड़ देता है कि वह उसकी कमर से छू जाता है। धीरे-धीरे वह अपनी स्पीड बढ़ा देता है और फिर ऐसा लगता है मानो कोई मशीन बिजली की गति से अपने शरीर को ऊपर-नीचे कर रही है। वह शख्स अपने शरीर को पीठ के पीछे ऐसे मोड़ देता है जैसे कि वह रबर का खिलौना हो। वह शख्स जिस रफ्तार से इस स्टंट को करता है, उसे देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। वह शख्स महज १६ सेकंड में १३ बार अपने शरीर को पीठ की ओर ले जाता है। ऐसा देखकर एक यूजर ने लिखा, ‘वह इंसान नहीं है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘मुझे इस शख्स से डर लग रहा है।’
पार्टी में हुआ शर्मसार
बहुत से लोग पार्टियों के काफी शौकीन होते हैं। पार्टियां भी तरह-तरह की थीम पर आयोजित की जाती हैं। वहां कई ऐसी सजावटी चीजें होती हैं, जो देखने में काफी आकर्षक होती हैं। कई बार कुछ चीजें भ्रम भी पैदा कर देती हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो देखने को मिला, जिसमें एक लड़का एक खूबसूरत से केक का स्वाद पाने के लिए वहां अपनी जीभ सटा देता है। वह उसे चाटने की कोशिश करता है। पर वह तो सिर्फ सजावटी चीज थी। बेचारा बड़ा शर्मिंदा होता है। अब आजकल वैâमरा का जमाना है। हर जगह पर वैâमरा मौजूद है। बल्कि हर हाथ में वैâमरा है। सो, किसी ने लड़के के उस मोमेंट को अपने वैâमरे में वैâद कर लिया। इसी तरह से एक अन्य वायरल वीडियो में एक लड़का किसी पार्टी में नजर आता है। वहां पर एक चॉकलेट का छोटा फाउंटेन लगाया गया है। लड़के को शैतानी सूझती है और वो सीधे चॉकलेट फाउंटेन से चॉकलेट चाटने की कोशिश करता है। लड़का जैसे ही फाउंटेन की ओर जीभ निकालकर बढ़ता है, वैसे ही उसके बालों पर लिक्विड चॉकलेट लग जाता है। लड़का जहां चोरी कर रहा था, वहां हर कोई उसकी चोरी समझ गया। इसलिए पार्टी में जाएं तो ऐसी बकलोली करने से बचें वरना आप की वीडियो भी कोई वायरल कर देगा।

अन्य समाचार