मुख्यपृष्ठअपराधअंतर्वेग : चौकीदार के बेटे ने महिला सिपाही को उतारा मौत के घाट  

अंतर्वेग : चौकीदार के बेटे ने महिला सिपाही को उतारा मौत के घाट  

रामदिनेश यादव
बिहार के पटना के गजेंद्र ने अरवल के कुर्था थाना क्षेत्र के सोरा गांव की रहने वाली शोभा कुमारी से वर्ष २०१६ में प्रेम विवाह किया था। शोभा वर्ष २०२१ में बिहार पुलिस में बहाल हुई थी। भागलपुर जिला बल में वह पदस्थापित थी। वर्तमान में महिला रोहतास स्थित बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-२ में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही थी। लेकिन अचानक पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र के पटना जंक्शन के समीप होटल मीनाक्षी में शुक्रवार की सुबह महिला सिपाही शोभा की हत्या उसके पति ने ही कर दी। शोभा ने गजेंद्र से लव मैरिज किया था। गजेंद्र की यह दूसरी शादी थी, जबकि शोभा कुंवारी थी। सब जानते हुए भी शोभा ने प्यार की खातिर कुर्बानी दी। इससे पहले सातनपुर गांव के परिवार की एक लड़की से गजेंद्र का पकड़ौआ विवाह हुआ था। वर्ष २०१३ में दोनों परिवार की सहमति से उनके बीच संबंध खत्म हो गया था। सिटी एसपी (मध्य) वैभव शर्मा के अनुसार, दुर्गा पूजा को लेकर शोभा कुमारी की ड्यूटी पटना में लगी थी। उसने १६ अक्टूबर को पटना सिटी में योगदान दिया। परिवार ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद से ही पति व पत्नी के संबंध अच्छे नहीं थे। सुबह करीब १० बजे कमरा नं. ३०१ में रहने वाले ने होटल कर्मियों को बताया कि पास वाले कमरे से अजीब आवाज आ रही थी। इसके बाद होटल कर्मी कमरा नं. ३०३ में गया तो पाया कि उसका दरवाजा खुला है। अंदर झांक कर देखा तो उसके होश उड़ गए। खून से लथपथ महिला का अर्धनग्न शव कमरे में पड़ा था। उसका आधा चेहरा उड़ा हुआ था। दुर्गा पाठ के कारण होटल मालिक देर से पहुंचे। दोपहर १२ बजे हत्या की सूचना कोतवाली पुलिस को दी।
कोतवाली पुलिस ने देखा कि महिला का अर्धनग्न शव पड़ा हुआ है। घटनास्थल से पुलिस ने दो कट्टा और चार कारतूस जब्त किए हैं। कमरे में सिंदूर भी बिखरा पड़ा था। आरोपित जहानाबाद के काको के दमुआ गांव का रहने वाला है। गजेंद्र कुमार पूर्व चौकीदार रामाशीष यादव का पुत्र है। वह गांव में ही कोचिंग चलाता है। वह गुरुवार की शाम को जहानाबाद से पटना आया था। उसने शाम ६.३५ बजे होटल में कमरा लिया था। चेकइन के वक्त उसने अपना और पत्नी का आधार कार्ड मैनेजर को दिया था। वह तीसरी मंजिल स्थित कमरा संख्या ३०३ में चला गया। होटल प्रबंधक ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे शोभा होटल के कमरे में गई। घटना को अंजाम देकर गजेंद्र होटल से बाहर निकल गया। उसके आने-जाने की तस्वीर सीसीटीवी वैâमरे में वैâद हो गई है। उसकी चार वर्ष की एक बेटी है। वह दमुआं गाव में अपने चाचा के पास रहती है।

अन्य समाचार