मुख्यपृष्ठनए समाचार‘घाती’ गुट की बढ़ी मुश्किलें ...भुजबल कैबिनेट से दें इस्तीफा! ... संजय...

‘घाती’ गुट की बढ़ी मुश्किलें …भुजबल कैबिनेट से दें इस्तीफा! … संजय गायकवाड़ ने बोला हमला

सामना संवाददाता / बुलढाणा
मराठा आरक्षण को लेकर राज्य की सियासत गरमाई हुई है। छगन भुजबल लगातार सरकार पर ओबीसी समुदाय से समझौता करने का आरोप लगा रहे हैं। भुजबल की लगातार आलोचना से गठबंधन में उनके साथी अब उनके खिलाफ हो गए हैं। शिंदे गुट के विधायक संजय गायकवाड़ ने भुजबल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। गायकवाड़ ने भुजबल से मंत्री पद से इस्तीफा देने की मांग की है।
बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए गायकवाड़ ने कहा, ‘छगन भुजबल मराठा समुदाय के खिलाफ नफरत से बोल रहे हैं, जो ठीक नहीं है। ऐसे मंत्री को वैâबिनेट में नहीं रखना चाहिए, उन्हें बर्खास्त कर देना चाहिए।’ संजय गायकवाड़ ने सवाल उठाते हुए आलोचना की है कि मंत्री पद लेते समय सबको समान न्याय देने की कसम खाते हैं, तो फिर भुजबल एक समुदाय से नफरत कैसे कर सकते हैं?
भुजबल के जाने से नहीं पड़ेगा कोई फर्क
गायकवाड़ ने कहा, ‘पिछले ७० वर्षों में मराठा समुदाय के रिकॉर्ड को दबाने से समुदाय को नुकसान हुआ है। अगर मराठा समुदाय के रिकॉर्ड उपलब्ध हैं तो उन्हें प्रमाण पत्र देने से कोई नहीं रोक सकता।
छगन भुजबल को कैबिनेट से हटाने का फैसला उपमुख्यमंत्री अजीत पवार लेंगे। उनके जैसे एक मंत्री नहीं रहने से सरकार पर कोई फर्क नहीं पड़ता। संजय गायकवाड़ ने यह भी आरोप लगाया कि उनकी भूमिका न तो सरकार की भूमिका है और न ही राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की भूमिका है।

अन्य समाचार