मुख्यपृष्ठनए समाचारगुंडे चला रहे हैं गुंडों का राज!

गुंडे चला रहे हैं गुंडों का राज!

-संजय राऊत का जोरदार हमला

सामना संवाददाता / मुंबई

महाराष्ट्र बिहार से भी आगे निकल गया है। मौजूदा समय में उद्योग, कृषि और विकास के मामले में पीछे, जबकि गुंडागर्दी, झुंडशाही, माफियागीरी में महाराष्ट्र आगे चल रहा है। राज्य के मुख्यमंत्री, गृहमंत्री और उप मुख्यमंत्री गुंडों का समर्थन कर रहे हैं। इसलिए ही गुंडे फल-फूल रहे हैं और गुंडे ही गुंडों का राज चला रहे हैं। इस तरह का जोरदार हमला शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता व सांसद संजय राऊत ने घाती सरकार पर किया।
शिवसेना के पूर्व नगरसेवक अभिषेक घोसालकर की हत्या का मामला अभी ताजा है, जबकि शुक्रवार को पुणे में निर्भय बनो आंदोलन के माध्यम से विभिन्न स्थानों पर सभाएं लेनेवाले वरिष्ठ पत्रकार निखिल वागले, वकील असीम सरोदे और सामाजिक कार्यकर्ता विश्वंभर चौधरी पर भाजपा के गुंडों ने हमला कर दिया। इसकी सांसद संजय राऊत ने कड़े शब्दों में निंदा की और कहा कि भाजपा किराए के गुंडों को सुपारी देकर इस तरह से हमला करवाने लगी है। पुलिस विभाग इस समय गुंडों को सलाम करने में लगा हुआ है। पुलिस ने जिन गुंडों की विभिन्न स्थानों पर परेड निकाली, उन गुंडों को शिंदे गैंग अथवा भाजपा में प्रवेश मिल रहा है और उन्हीं गुंडों की सुरक्षा के लिए पुलिस वालों को लगाया जा रहा है तो फिर राज्य में दूसरा क्या घटित हो सकता है? ऐसा सवाल भी राऊत ने किया।
दिल्ली और राज्य में बदल रही सरकार
भाजपा की महाराष्ट्र में आखिरी सांसे चल रही हैं। दिल्ली और राज्य में भी सरकार बदल रही है, इसे भाजपा के गुंडे ध्यान में रखें। इसके बाद इन हमलावरों को जो चर्बी चढ़ी है, उसे हम हमारे तरीके से उतारेंगे। इस तरह की चेतावनी संजय राऊत ने दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा के आशीर्वाद और घाती मुख्यमंत्री की प्रेरणा से जो गुंडागर्दी चल रही है, इस तरह राज्य इतना कभी बदनाम नहीं हुआ था। उन्होंने आगे कहा कि मैंने आज भी मुख्यमंत्री का एक गुंडे के साथ तस्वीर पोस्ट की है। जिन पर आजीवन कारावास, हत्या अपहरण जैसे केस दर्ज हैं, ऐसे महात्माओं के साथ मुख्यमंत्री सेल्फी निकालते हैं। गुंडों के साथ वे राज्य चला रहे हैं। गृहमंत्री क्या कर रहे हैं।

अन्य समाचार