मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिदिवंगत नगरसेविका गीता यादव की जंयती पर नोटबुक का वितरण

दिवंगत नगरसेविका गीता यादव की जंयती पर नोटबुक का वितरण

सामना संवाददाता / मुंबई
अंधेरी स्थित सात बंगला की दिवंगत नगरसेविका गीता यादव की जयंती उनके पैत्रिक गांव कर्नाटक के साथ ही मुंबई के अलग-अलग जगह पर धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम करके मनाई गई। इस अवसर पर उनके द्वारा सार्वजनिक जीवन में किए हुए महत्वपूर्ण कार्यों को लोगों ने नम आँखों से याद किया। इस अवसर पर उनके पुत्र जोसेफ पटेल ईस्टेट वाडी सात बंगला सोसायटी व दुर्गा पूजा मंडल के अध्यक्ष मनोज यादव, वर्सोवा विधानसभा कांग्रेस के अध्यक्ष संतोष यादव व युवानेता समाजसेवी विनय यादव ने गरीब बच्चों को नोटबुक पेंसिल आदि का वितरण करके उन्हें याद किया।

अन्य समाचार