मुख्यपृष्ठनए समाचारबुखार होने पर डॉक्टर ने खुद ही लगा ली एंटीबायोटिक सलाइन, रिएक्शन...

बुखार होने पर डॉक्टर ने खुद ही लगा ली एंटीबायोटिक सलाइन, रिएक्शन से हुई मौत! …सायन अस्पताल में मची खलबली

सामना संवाददाता / मुंबई
मुंबई में एंटीबायोटिक रिएक्शन से एक रेजिडेंट डॉक्टर की मौत का मामला सामने आया है। सायन अस्पताल में रेजिडेंट डॉक्टर का शव मिलने से सनसनी पैâल गई। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मृतक डॉक्टर ने बुखार होने के चलते खुद को एंटीबायोटिक सलाइन को चढ़ाया था। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक रेजिडेंट डॉक्टर की पहचान परभणी जिला निवासी सौरभ धुमाल के तौर पर हुई है। वे सायन अस्पताल में जनरल सर्जरी के दूसरे वर्ष की पोस्ट ग्रेजुएट की पढ़ाई कर रहे थे। गुरुवार को काफी देर तक जब डॉ. धूमल अपने कमरे से बाहर नहीं निकले तो उनके साथियों ने उनकी तलाश शुरू की। इस दौरान वे अपने कमरे में मृत मिले। बिस्तर पर सलाइन भी मिली। अस्पताल अधिकारियों द्वारा की गई शुरुआती जांच से पता चला है कि उनकी मौत एंटीबायोटिक सलाइन लगाने के बाद हुए रिएक्शन के कारण हुई।
होनहार विद्यार्थी थे डॉ. धुमाल
डॉ. सौरभ धुमाल काफी होनहार विद्यार्थी थे। अन्य विद्यार्थियों को सहयोग करते थे। उनके शरीर पर चकत्ते दिखाई दिए थे। दवाई का दुष्परिणाम होने पर चकत्ते आते हैं। पोस्टमार्टम करने के बाद शव उनके परिजनों को सौंपा गया। पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की गई है। -डॉ. मोहन जोशी, अधिष्ठाता, सायन अस्पताल

अन्य समाचार