मुख्यपृष्ठग्लैमरखुद के दम पर आगे आई

खुद के दम पर आगे आई

कई स्टार्स ने खुद को साबित किया और कुछ गायब हो गए। ये सिलसिला सालों से चल रहा है। राज कपूर से लेकर अमिताभ बच्चन और श्रीदेवी से शाहरुख खान तक कई नाम शामिल हैं। इसमें से कई स्टार अपनी पहली फिल्म से चमक गए और फिर गुमनाम हो गए। इस लिस्ट में सुपरस्टार शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा का नाम है। सलमान खान की हीरोइन बन उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की, लेकिन फिर अपने दम पर कुछ कमाल नहीं कर सकीं। सोनाक्षी सिन्हा `हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ को लेकर सुर्खियों में हैं। संजय लीला भंसाली की इस वेब सीरीज में सोनाक्षी नजर आने वाली हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी फिल्मी जर्नी को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी होने के बावजूद उन्होंने कभी फिल्मी सेट को नहीं देखा था। उन्होंने कहा कि जीरो से उन्होंने अपनी इस जर्नी को शुरू किया।

अन्य समाचार