मुख्यपृष्ठनए समाचारपत्नी का गला दबाकर पति ने की हत्या ...पति सहित तीन गिरफ्तार

पत्नी का गला दबाकर पति ने की हत्या …पति सहित तीन गिरफ्तार

टिटवाला:- टिटवाला के रहनेवाले एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी का गला दबा कर हत्या कर दी। पत्नी को पति के चरित्र पर शक था जिसको लेकर दोनों में बार- बार विवाद हुआ करता था। पत्नी की हत्या के बाद टिटवाला पुलिस ने पति सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर आगे की जांच में जुटी हुई है।

टिटवाला के रहनेवाले महेश भोपे अपने माता-पिता और अपनी पत्नी माही भोपे के साथ रहता था। महेश भोपे की शादी माही से कुछ साल पहले हुई थी। दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे और वे लोग प्रेम विवाह किया था। महेश भोपे डी मार्ट में काम करता था।

महेश का किसी अन्य महिला के साथ संबंध है ऐसी जानकारी माही को थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होता रहता था। गुरुवार को भी दोनों के बीच विवाद हो गया। जिससे गुस्साये महेश ने माही का गला दबाकर हत्या कर दिया। इस मामले में टिटवाला पुलिस ने महेश भोपे सहित दो अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

अन्य समाचार