मुख्यपृष्ठग्लैमरतलाक के बाद वाले ताने 

तलाक के बाद वाले ताने 

मलाइका अरोड़ा की पर्सनल लाइफ अक्सर सुर्खियों में रहती है। मलाइका ने साल १९९८ में अरबाज से महज २५ साल की उम्र में शादी कर ली थी। वहीं लोग हैरान रह गए थे, जब शादी के १९ साल बाद साल २०१७ में दोनों ने तलाक का पैâसला लिया था। मलाइका और अरबाज इंडस्ट्री के परफेक्ट कपल में से एक माने जाते थे। अब जाकर मलाइका ने इतने सालों बाद अपने तलाक पर चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि अरबाज से अलग होने के बाद उन्हें किस तरह की परेशानियां झेलनी पड़ी। मलाइका ने बताया कि तलाक के बाद जब वे कुछ पहनती थीं तो उस पर भी चर्चा होने लगती थी। मलाइका ने बताया कि उनके कपड़ों पर भी आर्टिकल लिखा गया था। इस तरह के आर्टिकल पर लोगों ने खूब रिएक्ट भी किया था। मलाइका ने कहा, `उस आर्टिकल में एक कमेंट था कि मलाइका महंगे आउटफिट अफोर्ड कर सकती हैं, क्योंकि उन्हें एलिमनी में मोटी रकम मिली है।’ मलाइका ने बताया कि इस कमेंट ने उन्हें हैरान कर दिया था।

अन्य समाचार