मुख्यपृष्ठसमाचाररोहित पवार का आक्रामक रूख

रोहित पवार का आक्रामक रूख

-लाशों पर रोटियां सेकती है भाजपा

सामना संवाददाता / मुंबई

नागपुर में भाजपा के एक कार्यक्रम में भगदड़ मचने से एक महिला की मौत हो गई। इसे लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के विधायक रोहित पवार ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि चुनाव आते ही आयोजन करने की चाहत बढ़ जाती है। भाजपा कितने निर्दोषों की लाशों पर अपनी राजनीतिक रोटी सेकती है, ऐसी तीखी प्रतिक्रिया रोहित पवार ने ट्वीट करके दी है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के दौरान खारघर में कई लोगों की मौत के बावजूद राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित करने की भाजपा की इच्छा पूरी नहीं हुई है। इसलिए चुनाव के मद्देनजर नागपुर में भाजपा द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भगदड़ में एक निर्दोष महिला की जान चली गई। उन्होंने कहा कि ४५० रुपए का सिलेंडर ग्यारह सौ रुपए करते वक्त कभी गरीबों की याद नहीं आई, लेकिन अब चुनाव आते ही भाजपा को गरीबों की याद आ गई है।
मुआवजे की मांग
घटना में एक महिला की मौत के साथ ही कुछ महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गर्इं। बताया गया है कि उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस बीच मृतक महिला के परिजनों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है।

अन्य समाचार