मुख्यपृष्ठग्लैमरजय अल्लू अर्जुन

जय अल्लू अर्जुन

फिल्म ‘पुष्पा’ के सफल होने के बाद अल्लू अर्जुन की फैन फॉलोइंग में बढ़ोतरी होने के साथ ही पूरे देश में उनका जबरदस्त क्रेज है। लेकिन साउथ में अल्लू के लिए एक अलग तरह का ही पागलपन है, जिसका हालिया उदाहरण बंगलुरु में देखने को मिला। साउथ में फैंस फिल्म स्टार्स को पूजते हैं। इस बार अल्लू अर्जुन के फैंस ने एक व्यक्ति को खूब पीटा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कई लोग किसी को बुरी तरह से पीट रहे हैं। उनके हाथ में बैट है इसलिए ये किसी खेल के मैदान का वीडियो कहा जा सकता है। पीटते समय एक आदमी ‘जय अल्लू अर्जुन’ कह रहा है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि वो पीटे जा रहे व्यक्ति से ‘जय अल्लू अर्जुन’ कहने के लिए जबरदस्ती कर रहा है। दरअसल, एक सोशल मीडिया यूजर ने ये वीडियो अपने अकाउंट से साझा किया। इसमें उसने बंगलुरु पुलिस को टैग करते हुए लिखा, ‘बंगलुरु सिटी पुलिस आपको इस प्रकार के लोगों पर कार्रवाई करनी चाहिए, केवल ऑनलाइन वॉर के लिए यह स्वीकार्य नहीं है, कृपया उचित कार्रवाई करें।’ ये मामला केआर पुरम का बताया जा रहा है। झगड़े का कारण नहीं पता चल पा रहा है। एक खबर में किसी अज्ञात रिपोर्ट के हवाले से विक्टिम को प्रभास का फैन बताया है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि ये झगड़ा प्रभास और अल्लू के पैंâस के बीच हुए मतभेदों की वजह से हुआ।

अन्य समाचार