मुख्यपृष्ठसमाचारइमरती देवी का छलका दर्द... कांग्रेस में जीतती थी, भाजपा में हार...

इमरती देवी का छलका दर्द… कांग्रेस में जीतती थी, भाजपा में हार रही हूं!

सामना संवाददाता / भोपाल

मध्य प्रदेश की पूर्व मंत्री और ज्योतिरादित्य सिंधिया की कट्टर समर्थक इमरती देवी का दर्द छलक आया है। इमरती देवी ने कहा कि कांग्रेस में थी तो जीतती थी, लेकिन जब से भाजपा में आई हूं, हार ही रही हूं।
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए नेता खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं पर प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष असहयोग के आरोप लगा रहे हैं। इसकी बानगी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बुलाए गए कार्यकर्ता सम्मेलन में देखने को मिली। सिंधिया समर्थक पूर्व मंत्री इमरती देवी मंच से ही अपनी पीड़ा सुनाने लगीं। उन्होंने यह कहकर सबको चौंका दिया कि जब वे कांग्रेस में थी तो लगातार जीत रही थी। जब से भाजपा में आई हैं, उन्हें हार का सामना करना पड़ रहा है।

अन्य समाचार