मुख्यपृष्ठनए समाचाररास्ता बंद है! ... शाम ५ बजे के बाद कोस्टल रोड के...

रास्ता बंद है! … शाम ५ बजे के बाद कोस्टल रोड के ढाई किमी पर वाहनों की नो इंट्री

सामना संवाददाता / मुंबई
‘धर्मवीर स्वराज्य रक्षक छत्रपति संभाजी महाराज कोस्टल रोड’ की तीन लेन में से एक लेन ११ मार्च से खोल दी गई है, लेकिन बिंदुमाधव चौक से रजनी पटेल चौक (लोटस जंक्शन) तक ९ किमी के हिस्से में से २.५ किमी में यातायात शाम ५ बजे से बंद रहेगा। यदि शाम को भी कोस्टल रोडपर बड़ी संख्या में वाहन आते हैं तो उत्तर की ओर जाने वाले मार्ग पर भारी ट्रैफिक जाम की आशंका है। इसलिए यह निर्णय लिया गया है, ऐसा मनपा प्रशासन ने बताया।
मुंबई को रफ्तार देने वाली कोस्टल रोड के उद्घाटन के बाद पहले दिन मंगलवार को बारह घंटे में इस रोड पर १६ हजार से ज्यादा गाड़ियों ने सफर किया। आज यह संख्या और भी बढ़ गई है। इसमें पहले दिन के अवलोकन के अनुसार, कोस्टल रोड पर जाने के लिए वाहनों की भारी भीड़ के कारण शाम को उत्तर की ओर जाने वाले मार्ग पर काफी प्रभाव पड़ा। इससे ट्रैफिक जाम भी हो सकता है। इस पृष्ठभूमि में, अब लोटस जंक्शन का ढाई किमी का मार्ग सुबह ८ बजे से शाम ५ बजे तक जारी रहेगा। लोटस जंक्शन और एमर्सन गार्डन प्रवेश बिंदु सुबह ८ बजे से रात ८ बजे तक खुले रहेंगे। यह मार्ग शनिवार और रविवार को यातायात के लिए बंद रहेगा। यातायात बंदी के दौरान प्रोजेक्ट का बचा हुआ काम तेजी से पूरा किया जाएगा। इसके चलते प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि पूरा प्रोजेक्ट मई २०२४ तक पूरा कर खोला जा सकता है।
ये है मौजूदा स्थिति…
– प्रिंसेस स्ट्रीट से वर्ली सी लिंक तक कुल १०.५८ किमी लंबे मार्ग के उद्घाटन में से, वर्ली से मरीन ड्राइव तक ९ किमी का मार्ग खोल दिया गया है। फिलहाल वर्ली से मरीन ड्राइव तक का सफर सिर्फ एक दिशा में ही बिना सिग्नल के किया जा सकता है। कोस्टल रोड से ४० मिनट की यात्रा मात्र ९ से १० मिनट में हो जाती है, जिससे ७० प्रतिशत समय और ३४ प्रतिशत र्इंधन की बचत होती है।
ऐसी है गति सीमा
– कोस्टल रोड पर सीधी रेखा पर गति सीमा ८० किमी प्रति घंटे, सुरंग में ६० किमी प्रति घंटे और सुरंग निर्माण बिंदु, प्रवेश, निकास बिंदु पर ४० किमी प्रति घंटा होगी।

अन्य समाचार