मुख्यपृष्ठनए समाचारसाजिश है ‘वन नेशन, नो इलेक्शन’! ...भाजपा नहीं, ये है बॉन्ड जनता...

साजिश है ‘वन नेशन, नो इलेक्शन’! …भाजपा नहीं, ये है बॉन्ड जनता पार्टी जयराम रमेश का हमला

सामना संवाददाता / मुंबई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल २०१६ में नोटबंदी की और अब २०२४ में कांग्रेस के बैंक खातों पर रोक लगा दी। देश में ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ करके वन नेशन और नो इलेक्शन करने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की साजिश है। इस तरह का जोरदार हमला वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जयराम रमेश ने किया।
‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ कल मुंबई में पहुंच गई। इसी पृष्ठभूमि में आयोजित प्रेस कॉन्प्रâेंस में जयराम रमेश ने कहा कि चुनावी बॉन्ड के जरिए भाजपा ने करोड़ों रुपए जुटाए। भाजपा का एजेंडा था चंदा दो, धंधा लो, हफ्ता वसूली, ठेके लो, रिश्वत दो और फर्जी कंपनियां बनाओ, चंदा दो। लेकिन भाजपा की इस हफ्ता उगाही का खुलासा हो गया है। चुनावी बॉन्ड पर और जानकारी सामने आएगी। इस सबको देखते हुए भारतीय जनता पार्टी अब बांड जनता पार्टी बन गई है। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि भाजपा के शासन में भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हमला किया गया। राहुल गांधी को मंदिर में प्रवेश की इजाजत नहीं दी गई। भाजपा ने दिखा दिया कि वह धर्म की ठेकेदार है, लेकिन यात्रा नहीं रुकी। महाराष्ट्र में न्याय यात्रा को लोगों का भारी समर्थन मिला है।

अन्य समाचार