मुख्यपृष्ठस्तंभबकलोली : कच्ची उम्र का इश्क

बकलोली : कच्ची उम्र का इश्क

श्रीकिशोर शाही

कच्ची उम्र का इश्क बड़ा नाजुक होता है। उसे भले-बुरे का फर्क नहीं होता। मन हवा में उड़ता रहता है। और उस वक्त अगर किसी ने रोकने-टोकने की कोशिश की तो मन सारे बंधन को तोड़कर भाग निकलने की फिराक में रहता है। बॉबी से लेकर इश्कजादे तक सैकड़ों हिंदी फिल्में इसके ऊपर बन चुकी हैं। हाल ही में एक ऐसा ही नजारा बिहार के जमुई में देखने को मिला। वहां एक नाबालिग लड़की को कोचिंग में पढ़ने वाले एक लड़के से प्यार हो गया। इसके बाद दानों ने बकलोली कर डाली और बड़े ही फिल्मी अंदाज में दोनों घर से भाग गए। मजे की बात ये रही कि बेटी पिता की आंखों के सामने से निकल गई और वे पहचान नहीं पाए। पिछले ४ वर्षों से दोनों का यह प्रेम-प्रसंग चल रहा था। असल में गत शुक्रवार की दोपहर नाबालिग इंटर का टेस्ट एग्जाम देने के लिए स्कूल गई थी। वहां लड़के के दोस्त ने उनकी मदद की और उन्हें जमुई रेलवे स्टेशन पहुंचा दिया। दोनों प्रेमी-प्रेमिका जिस वक्त जमुई रेलवे स्टेशन में पहुंचे, उस दौरान वहां मौजूद जीआरपी जवानों ने शक होने पर उन्हें पकड़ लिया। जब दोनों भागे उस वक्त लड़की के पिता स्कूल के आस-पास ही घूम रहे थे। बचने के लिए लड़की ने अपने एक दोस्त की मदद से हिजाब मंगवाया। हिजाब पहनकर पिता के सामने से आराम से निकल आई। दोनों भाग कर कोलकाता जाने वाले थे। मगर पुलिस की सतर्कता से उनकी योजना नाकाम हो गई।
न उम्र की सीमा हो
जब भी इश्क-मोहब्बत की बात होती है तब जगजीत सिंह की गजलों का जिक्र न हो ऐसा हो नहीं सकता। उनकी एक गजल की लाइन है, ‘न उम्र की सीमा हो, न जन्म का हो बंधन…’ न उम्र की सीमा का मतलब है कि प्यार किसी भी उम्र में हो सकता है। फ्लोरिडा में रहनेवाली एक ५७ साल की महिला को प्यार हो गया। इसमें कोई खास बात नहीं है क्योंकि ऊपर इस बात का जिक्र हो ही चुका है कि प्यार किसी भी उम्र में हो सकता है। मगर महिला ने एक बकलोली कर डाली। उसने जो प्रेमी चुना वह उसके बेटे की उम्र से सिर्फ एक साल बड़ा था। अब जरा सोचने की बात है कि बेचारे बेटो को वैâसा लगता होगा यह सब जानकर। पर महिला को कोई फिक्र ही नहीं है। अमेरिका की इस अधेड़ महिला की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा है। महिला अपने मोहब्बत का जिक्र अक्सर करती रहती है। वह अपने प्रेमी की फोटो भी डालती रहती है। इस अधेड़ मां के प्यार पर लोग काफी कमेंट कर रहे हैं और मजे ले रहे हैं। इस वजह से उसे सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया जाता है, पर उसे इस बात से कोई फर्फ नहीं पड़ता। अब महिला का कहना है कि उसके बेटे को इस बात को अपनाने में बहुत वक्त लगा कि उसके प्रेमी की उम्र उससे सिर्फ १ साल ज्यादा है। हालांकि, अब उसे भी कोई फर्क नहीं पड़ता।

अन्य समाचार