मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिगोरेगांव के  सेंट थाॅमस एकेडमी विद्यालय में महिला दिवस मनाया गया

गोरेगांव के  सेंट थाॅमस एकेडमी विद्यालय में महिला दिवस मनाया गया

मुंबई: गोरेगांव (पश्चिम)स्थित सुप्रसिद्ध ‘सेंट थॉमस एकेडमी’ विद्यालय में ‘महिला दिवस’ बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के अध्यापकों एवं छात्रों द्वारा किया गया। विद्यालय के छात्रों ने विविध प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कुछ लड़कों ने गीत संगीत प्रस्तुत किया तो लड़कों के एक समूह ने लोकनृत्य प्रस्तुत किया। महिला दिवस के इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता यह थी कि सारा कार्यक्रम केवल छात्रों एवं अध्यापकों द्वारा प्रस्तुत किया गया। छात्राओं एवं अध्यापिकाओं का सहयोग नहीं लिया गया और फिर महिलाओं का दिन होने के कारण अध्यापिकाओं का शानदार तरीके से उनकी ताजपोशी की गई। अध्यापकों एवं लड़कों द्वारा प्रस्तुत किए गए इस कार्यक्रम को देखकर अध्यापिकाएं भावविभोर हो गईं। निश्चित तौर पर महिला अध्यापिकाएं विद्यालय के छात्रों एवं अध्यापकों के प्रति अपना आभार प्रकट करती हैं।

अन्य समाचार