मुख्यपृष्ठस्तंभबकलोली : रंगीला नागनाथ

बकलोली : रंगीला नागनाथ

श्रीकिशोर शाही

जब भी हम किसी शख्स को रंगीला कहते हैं तो ध्यान उसकी रुमानी तबीयत पर चला जाता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक नाग का वीडियो वायरल हुआ है, जिसे लोग रंगीला नागनाथ बताने से नहीं चूक रहे। हालांकि, शायद ऐसा लोग मजाक में कह रहे हैं। हाल ही में एक शख्स ने एक वीडियो अपलोड किया है, जिसमें ये नाग नजर आया। यह असल में एक लाल रंग का नाग है। उसे देखकर लोग इसलिए हैरान हैं क्योंकि नाग का ऐसा रंग नहीं होता। इस नाग का रंग खून की तरह लाल है। वीडियो में एक शख्स, लाल रंग के सांप को पकड़ता दिख रहा है। जैसे ही वो व्यक्ति सांप की पूंछ को खींचता है, अचानक सांप का सिर फन पैâलाए नजर आ जाता है और तुरंत ही समझ में आ जाता है कि यह तो नाग सांप है। पर उससे जुड़ी हैरान करने वाली बात ये है कि वो नाग लाल रंग का है। बताया जाता है कि लाल रंग का नाग काफी दुर्लभ होता है। उसे रेड स्पिटिंग कोबरा कहते हैं। एनिमल डायवर्सिटी वेब वेबसाइट के अनुसार यह सांप की एक दुर्लभ प्रजाति है जो अप्रâीका में पाई जाती है। ये मिस्र, तंजानिया, युगांडा, सूडान जैसे इलाकों में मिलते हैं। ये अपने जहर को थूकते हैं, इस वजह से इनका ऐसा नाम पड़ता है। बहरहाल एक यूजर ने वीडियो पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि अगर पीला रंग सांप के ऊपर लगाते तो अच्छा लगता। एक ने कहा कि सांप के ऊपर फेक रंग लगाया है। एक ने मजाक में कहा, कुछ पसंद नहीं आया, इसी मॉडल में दूसरा कलर दिखाओ!
ब्रेकअप मैन
ब्रेकअप शब्द सुनते ही ध्यान में रिश्ते टूटने खासकर प्रेमी-प्रेमिका के अलगाव का ध्यान आता है। एलीट में तो ब्रेकअप इतना मशहूर हो गया है कि लोग वहां अपने ब्रेकअप की पार्टी भी देने लगे हैं। मगर यहां बात कुछ और है। एक शख्स ऐसा है जो साल में एक बार अपने परिवार से ब्रेकअप कर लेता है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि इसके बाद वह अपने परिवार से एक महीने तक कोई संपर्क नहीं रखता। इस शख्स का नाम अदामु सालिसु है और ३५ साल का यह शख्स नाइजीरिया का रहने वाला है। अदामु के तीन बच्चे हैं और उनकी पत्नी माइमोना सालिसु घरेलु महिला है। यह शख्स अपने इस ब्रेक को अपने साथ ही परिवार के बाकी सदस्यों के लिए भी फायदेमंद बताता है। अमुदा का कहना है कि २०० किलोमीटर दूर जाकर रहना उनके लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है जिसके बाद वे खुद को तरोताजा महसूस करता है। अमुदा का कहना है कि यह उनकी शादी को टूटने से बचाता है और अब यह काम तो उनकी प्राथमिकताओं में शामिल हो चुका है। यह सब वह अच्छा पिता और पति बनने के लिए कर रहा है। ऐसा नहीं था कि अमुदा के लिए यह सब आसान था। शुरू में तो उसकी पत्नी को इस पैâसले पर ऐतराज था, लेकिन अमुदा का कहना है कि अब उसे भी यह पसंद है, वहीं इस ब्रेक के दौरान अमुदा का परिवार से भी संपर्क नहीं होता है क्योंकि वह इस दौरान नेटवर्क से भी दूर रहता है।

अन्य समाचार