मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिएड. नरेंद्र सिंह के दु:खद निधन से शोक की लहर

एड. नरेंद्र सिंह के दु:खद निधन से शोक की लहर

मुंबई:लोकप्रिय वरिष्ठ कांग्रेस नेता समाजसेवी एवं प्रख्यात अधिवक्ता एड.नरेंद्र सिंह का पवई स्थित उनके निवास स्थान पर रविवार को रात में दु:खद निधन हो गया ।उनके निधन से शोक की लहर फैल गई।सोमवार 18मार्च,2024 को विक्रोली पूर्व टैगोर नगर स्थित श्मशानभूमि में उनके एकलौते पुत्र एड.राहुल सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी। गौरतलब हो कि वे स्मृति शेष सपा नेता श्यामनारायन यादव जो आजमगढ़ गोपालपुर से पूर्व विधायक,भांडुप से पूर्व पार्षद एवं यादव संघ मुंबई के पूर्व अध्यक्ष के बड़े दामाद थे।उनके दु:खद निधन की खबर उनकी पत्नी वरिष्ठ शिक्षिका विद्या यादव ने दी। तत्पश्चात सपा नेता एवं सन साईन एज्यूकेशनल ट्स्ट केअध्यक्ष एड सुभाष श्यामनारायन यादव एवं उनकी बहन डॉ शीला अखिलेश यादव जो सुयंत्र नारायणी ट्रस्ट की अध्यक्ष है सर्वप्रथम उनके निवास स्थान पर पहुंचे।उनकी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे जिसमें पूर्व सहायक आयकर आयुक्त जगपति यादव,वरिष्ठ पत्रकार बृजमोहन पाण्डेय,पूर्व नगरसेवक चंदन शर्मा, श्रीनिवास त्रिपाठी, रामनगीना यादव,अजय सीताराम यादव (अध्यक्ष यादव संघ,मुंबई) , डॉ. राजेंद्र सिंह, डॉ. शैलेश बिलगू यादव,  शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे),  डॉ. दृगेश यादव,आल इंडिया यादव महासभा महासचिव समाजसेवी शिक्षाविद् चंद्रवीर बंशीधर यादव,राष्ट्रीय परशुराम सेना के महाराष्ट्र अध्यक्ष राजेश मिश्रा, कांग्रेस नेता राय मनी,भाजपा नेता अशोक राय,अमरजीत सिंह, रवि सिंह, डॉ.त्रिलोकी मिश्र, भरत सिंह, समाजसेवी लोकनेता बलवीर सिंह, पूर्व प्रिंसिपल रामधनी यादव, राजकुमार रामलखन यादव,ब्रिजेश यादव,रामसूरत यादव(सूरत), डॉ.अखिलेश यादव,मुकेश यादव,अरविंद यादव भोला यादव, अवधेश यादव जे. पी. यादव, मोतीलाल यादव, रणविजय यादव, डॉ. विक्रम यादव, परवेस यादव सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

अन्य समाचार