मुख्यपृष्ठअपराधयुवाओं को नशेड़ी बना रहा है ‘हुक्का पार्लर' ... हुक्का पार्लर में काम...

युवाओं को नशेड़ी बना रहा है ‘हुक्का पार्लर’ … हुक्का पार्लर में काम करते हैं बाल मजदूर, प्रशासन उदासीन

तंबाकू के धुंए से त्रस्त हैं, स्थानीय नागरिक
सामना संवाददाता / भिवंडी
भिवंडी शहर में नियम कानून को ताक पर रखकर चल रहे हुक्का पार्लर युवाओं में नशे की लत को बढ़ावा दे रहा हैं। पुलिस की मिलीभगत से भिवंडी में दो दर्जन से अधिक हुक्का पार्लर सेंटर खुल गए हैं। इस अवैध हुक्का पार्लरों में नाबालिग बच्चों से काम कराया जा रहा है। अवैध हुक्का पार्लरों की सच्चाई जानने के बावजूद प्रशासन आंख बंद कर हफ्ता उगाही में जुटा हुआ है।
इन दिनों शहर में अवैध हुक्का पार्लरों की बाढ़ सी आ गई है। इन्हीं हुक्का पार्लरों में नशीले पदार्थ को मिलाकर बनाई गई तंबाकू को चिलम में आग से साथ हुक्का पर रख कर युवाओं को परोसा जा रहा है। सूत्र बताते हैं हुक्का ग्राहकों को देने का काम ज्यादातर बाल मजदूर करते हैं जो कानून अपराध है। हुक्का पार्लर सेंटर के बगल में तथा आस पास रहने वाले लोग हुक्का पार्लर में उड़ने वाले धुंए की बदबू से परेशान है। सूत्रों ने बताया कि इन अवैध पार्लरों को स्थानीय पुलिस का संरक्षण प्राप्त है।
इस बीच पुलिस ने स्थानीय फुलेनगर-१ के एक बंद पॉवर लूम कारखाने में कई वर्षों से चल रहे हुक्का पार्लर पर छापामार कर कुल २० लोगों को हिरासत में लिया है। इसके साथ साथ पुलिस ने इस छापेमारी में १८,७०० रूपए का माल बरामद किया है। शहर पुलिस ने इस मामले पुलिस हवलदार पांडुरंग चंदर भांगरे की शिकायत पर सभी को गिरफ्तार किया। इधर डीसीपी श्रीकांत परोपकारी ने बताया कि अवैैध हुक्का पार्लर चलाने वालों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के साथ इस पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने का आदेश सभी छहों पुलिस स्टेशनों के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षकों को दिया गया है।

अन्य समाचार