मुख्यपृष्ठग्लैमरपीली प्रियंका 

पीली प्रियंका 

बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में अपनी धाक जमाने वाली भारतीय हीरोइन प्रियंका चोपड़ा सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस भले ही शादी के बाद अमेरिका शिफ्ट हो गई हों, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं आई है। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव प्रियंका चोपड़ा आए दिन अपनी लाइफ अपडेट साझा करती रहती हैं। इन दिनों प्रियंका चोपड़ा भारत आई हुई हैं। कई इवेंट्स में भाग लेने के बाद एक्ट्रेस अयोध्या पहुंचीं। इस दौरान उनका पूरा परिवार उनके साथ दिखा। पति निक जोनस और बेटी मालती मेरी को लिए प्रियंका चोपड़ा रामलला की नगरी में पहुंच गई हैं। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा ट्रेडिशनल परिधानों में सजी नजर आईं। उन्होंने पीले रंग की साड़ी कैरी की थीं। गोद में बेटी को लिए प्रियंका चोपड़ा गाड़ी में बैठती दिखीं। वहीं निक जोनस भी फ्लोरल कुर्ते में नजर आए। इतना ही नहीं प्रियंका चोपड़ा के साथ उनकी मां भी नजर आईं। इससे साफ है कि एक्ट्रेस रामलला के दर्शन पूरे परिवार के साथ करने वाली हैं।

अन्य समाचार