मुख्यपृष्ठसमाचारअरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद कल्याण में कार्यकर्ताओं में केंद्र सरकार...

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद कल्याण में कार्यकर्ताओं में केंद्र सरकार के खिलाफ काफी आक्रोश

सामना संवाददाता / कल्याण

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप `पार्टी’ के मुखिया अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद कार्यकर्ताओं में केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ काफी आक्रोश नजर आ रहा है। गुरुवार की रात ईडी ने शराब नीति घोटाले के आरोप में अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया। इसके बाद से ही दिल्ली में कार्यकर्ता आंदोलन पर अड़े हुए हैं। वहीं इस गिरफ्तारी का असर ठाणे जिले में भी देखने को मिला। बता दें कि ठाणे के कल्याण में तहसीलदार कार्यालय के बाहर `पार्टी’ पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ आक्रामक रवैया अपनाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तस्वीर लेकर उनके समर्थन में जोरदार नारेबाजी की। “आई स्टैंड विथ केजरीवाल” इस तरह का वाक्य लिखा हुआ पोस्टर भी कार्यकर्ताओं के हाथ में नजर आया। वहीं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की।

अन्य समाचार