मुख्यपृष्ठसमाचारव्यापारियों की बल्ले-बल्ले, मुंबई रीजन में साढ़े 800 करोड़ के व्यापार का...

व्यापारियों की बल्ले-बल्ले, मुंबई रीजन में साढ़े 800 करोड़ के व्यापार का अनुमान, चुनावी रंग में रंगी होली

सामना संवाददाता / मुंबई

हिंदू त्योहारों में उमंग भरी होली और रंगोत्सव का एक अलग ही महत्व है। हर वर्ग लोगों को इसकी प्रतीक्षा रहती है। इस वर्ष की होली पर चुनावी रंग चढ़ गया है। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष 20 प्रतिशत मंहगा होने के बावजूद होली से जुड़े सामानों तथा खाद्य पदार्थों की खरीदारी हेतु बाजारों में भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। इसी के मद्देनजर इस वर्ष 800 करोड़ के व्यापार का अनुमान लगाया गया है। देश में व्यापारियों की सबसे बड़ी संस्था कैट के महाराष्ट्र प्रदेश सचिव शंकर ठक्कर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि चुनावी सीजन होने की वजह से होली पर त्योहारी बिक्री में भारी इजाफा हुआ है। मुंबई रीजन में करीब 200 करोड़ रुपए की मिठाई खोवा, पनीर, 225 करोड़ के ड्राई फ्रूट्स एवं अन्य किराना समान तथा 375 करोड़ रुपए का अन्य वस्तुओं का कारोबार होने का अनुमान लगाया गया है। कैट के वरिष्ठ अध्यक्ष महेश बखाई का कहना है कि चुनावों के मद्देनजर मुंबई में एक हजार से अधिक होली स्नेह सम्मेलनों का आयोजन होने वाला है। यह जनसंपर्क का एक पंसदीदा माध्यम बनने जा रहा है। बाजारों में हो रही जोरदार विक्री के मद्देनजर इस वर्ष व्यापारियों में खूब जोश और उमंग का माहौल है।

अन्य समाचार