होली का त्योहार

फागुन है रंग बिरंगा
मौसम है बहरों का
रंगों के उल्लास
रंगों के उत्साह की
मस्ती है चारों ओर।
शुभ संदेश दे रहा
होली का यह त्योहार
दिलों से नफरत मिटाने
एक दूसरे को रंग लगने।
रिश्ते नाते जान पहचान
की दुरियां हो जाती हैं कम
होली है यह होली
राधा संग खेलत हैं कन्हैया।
श्याम को रंग लगवत राधा
फागुन है रंग बिरंगा
मौसम है बहारों का
होली की इस मस्ती में
झूमे नाचे गाए हम।
आओ हम सब होली मनाएं हम
होली का यह त्योहार
दुनिया की रंग-बिरंगे जीवन को दर्शाता है
खुबसूरती रंगों की यह बताता है।
होली में जीवन में
सकारात्मक ऊर्जा संचालित होती है
रंगों की मस्ती से
आओ होली हम मानते हैं
आओ एक-दूसरे को प्रेम का रंग लगाते हैं।

– हरिहर सिंह चौहान

इंदौर, मध्य प्रदेश

अन्य समाचार