टाइपिंग को लेकर हैरान कर देने वाला एक मामला चर्चा में है। आमतौर पर माना जाता है कि कोई शख्स ४० शब्द प्रति मिनट में टाइप कर सकता है, लेकिन एक भारतीय शख्स विनोद कुमार चौधरी ने टाइपिंग के मामले में अपना ही रिकॉर्ड ब्रेक किया है। इससे पहले वे दो बार गिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में जगह बना चुके हैं। ४४ साल के शख्स ने तीसरी बार खुद का रिकॉर्ड तोड़ा है। खास बात यह है कि ये भारतीय शख्स हाथ से नहीं, बल्कि नाक से टाइपिंग करता है। नाक से इसकी टाइपिंग स्पीड का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इससे पहले विनोद कुमार चौधरी का नाम दो बार गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हो चुका है। अब फिर से वे तीसरी बार अपना रिकॉर्ड तोड़कर नाम दर्ज करवा चुके हैं। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (जीडब्ल्यूआर) के अनुसार, ४४ साल के शख्स ने तीनों बार एक ही वैâटेगरी में कमाल कर दिखाया है। पहली बार २०२३ में खिताब जीता था, तब २७.८० सेकंड में नाक से टाइपिंग की थी। इसके बाद उसी साल दूसरी बार २६.७३ सेकंड में टाइपिंग कर फिर से ये उपलब्धि हासिल की। अब चौधरी ने फिर २५.६६ सेकंड में ये कारनामा कर अपना रिकॉर्ड तीसरी बार ध्वस्त किया है।