मुख्यपृष्ठनए समाचारदुनिया के सबसे खतरनाक सीरियल किलर की हत्या...सेक्स वर्कर्स को मार कर...

दुनिया के सबसे खतरनाक सीरियल किलर की हत्या…सेक्स वर्कर्स को मार कर सूअरों को खिला देता था!

-४९ महिलाओं को बनाया शिकार…५० कत्ल कर बनाना चाहता था रिकॉर्ड

सामना संवाददाता / नई दिल्ली

कनाडा की जेल में बंद दुनिया के सबसे खतरनाक सीरियल किलर्स में एक रॉबर्ट पिक्टन (७४) की हत्या कर दी गई है। जेल प्रशासन ने कहा कि उस पर जानलेवा हमला हुआ था, इसके बाद उसे क्यूबेक के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन उसकी मौत हो गई। पिक्टन कनाडा की वैंकूअर जेल में उमकैद की सजा काट रहा था। पुलिस के मुताबिक, पिक्टन पर हमला करने वाले ५१ साल के कैदी को कस्टडी में रखा गया है। हालांकि, पुलिस ने हमलावर कैदी के नाम का खुलासा नहीं किया है। पुलिस हत्या के कारण की जांच में जुटी हुई है।
६ महिलाओं की ही हत्या में दोषी
रिपोर्ट्स के अनुसार, को ९० के दशक में पिक्टन को ४९ महिलाओं की बेरहमी से हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। ये सभी महिलाएं सेक्स वर्कर्स थीं। हालांकि, वह सिर्फ ६ महिलाओं की हत्या के लिए दोषी पाया गया। उस पर आरोप था कि वह महिलाओं की हत्या कर उनकी बॉडी को अपने फार्म हाउस के सूअरों को खिला देता था।
एक और मर्डर न कर पाने का पछतावा
एक बार पूछताछ के दौरान पिक्टन ने कहा था कि वह सिर्फ एक और महिला का कत्ल कर ५० का रिकॉर्ड बनाना चाहता था। पिक्टन उन महिलाओं को अपना शिकार बनाता था जो यौनकर्मी थीं, घर से भागी हुई थीं या नशीली दवाओं की लत और मानसिक स्वास्थ्य से पीड़ित थीं।
इंजेक्शन देकर कर देता था बेहोश
पुलिस ने जांच में २००२ में रॉबर्ट पिक्टन को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, पिक्टन पहले वेश्याओं के साथ शारीरिक संबंध बनाता था और बाद में जहरीले इंजेक्शन देकर उन्हें बेहोश कर देता था। इसके बाद वह उनकी हत्या करता था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिक्टन ने पहली हत्या १९९५ में की थी। २००१ तक वह ४९ महिलाओं को मार चुका था।

अन्य समाचार