मुख्यपृष्ठनए समाचारफडणवीस को सरकार से चाहिए मुक्ति!...इस्तीफे के हथियार से भाजपा में मची...

फडणवीस को सरकार से चाहिए मुक्ति!…इस्तीफे के हथियार से भाजपा में मची खलबली

– महाराष्ट्र में हुई हार से पार्टी में बढ़ी बेचैनी

सामना संवाददाता / मुंबई

लोकसभा चुनाव में ४५ प्लस का नारा देनेवाली भाजपा के साथ ही महाराष्ट्र में महायुति का धुआं निकल गया। इस पराजय के बाद अब महाराष्ट्र भाजपा में खलबली मच गई है। इसी बीच उपमुख्यमंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता देवेंद्र फडणवीस ने इस पराजय को स्वीकारते हुए पद से इस्तीफा देने की तैयारी कर ली है। इसलिए महाराष्ट्र में भाजपा और उसके साथ ही महायुति में आंतरिक बेचैनी बढ़ गई है।
लोकसभा चुनाव में महायुति में भाजपा ने सबसे ज्यादा २८ सीटों पर चुनाव लड़ा था, जबकि शिंदे गुट ने १५ और अजीत पवार गुट ने ४ सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन महाराष्ट्र में चुनाव नतीजों में महायुति को बड़ी हार का सामना करना पड़ा। चुनाव में महाविकास आघाड़ी को कुल ३० सीटें मिलीं। इसमें शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने ९ सीटें, शरद पवार की एनसीपी ने ८ सीटें और कांग्रेस ने १३ सीटें जीतीं। चुनाव में ४५ प्लस का दावा करने वाली महाराष्ट्र भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा है। इस नतीजे के बाद अब महाराष्ट्र भाजपा में बेचैनी सामने आ गई है। लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद उपमुख्यमंत्री-गृहमंत्री और महाराष्ट्र भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने हार की जिम्मेदारी लेते हुए पद से इस्तीफा देने की तैयारी जताई है। नतीजे वाले पूरे दिन गायब रहे देवेंद्र फडणवीस ने कल दोपहर मुंबई में प्रेस कॉन्प्रâेंस की। देवेंद्र फडणवीस ने माना कि वे चुनाव में असफल रहे। उन्होंने कहा कि मैं महाराष्ट्र में भाजपा की ओर से इस चुनाव का नेतृत्व कर रहा हूं, इसलिए हार की पूरी जिम्मेदारी मेरी है। मैं यह जिम्मेदारी स्वीकार करता हूं। इसमें कहीं न कहीं मैं खुद ही चूक गया हूं। पार्टी नेतृत्व से मेरा अनुरोध है कि मुझे सरकार से मुक्त किया जाए। ये इस बात का संकेत है कि देश स्तर पर भाजपा में बड़े बदलाव होंगे। इसे लेकर कहा जा रहा है कि राज्य में भाजपा नेताओं के बीच बड़ी हलचल है।
‘फडणवीस की है नौटंकी’
लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा को अहंकार हो गया था, लेकिन देश की जनता की तरह राज्य की जनता ने भी भाजपा को उसकी औकात दिखा दी है। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता अतुल लोंढे ने हमला बोलते हुए कहा है कि उपमुख्यमंत्री फडणवीस को एहसास हो गया है कि महाराष्ट्र में भाजपा का प्रदर्शन बेहद खराब रहा और अब वे केंद्रीय नेतृत्व की कार्रवाई से पहले इस्तीफा देने का नाटक कर रहे हैं।
‘फडणवीस ने किया दिल्ली को गुमराह’
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस ने दिल्ली के नेतृत्व को गुमराह किया। उन्होंने यहां की बहुत ज्यादा आशाजनक तस्वीर तैयार की। उन्हें इसकी जिम्मेदारी स्वीकार करनी होगी इसलिए कहीं न कहीं भाजपा की जमीनी हकीकत का टच खत्म हो गया है। उन्होंने दलगत राजनीति की और उन्हें नरेंद्र मोदी का सीधा आशीर्वाद मिला। उन्हें इसकी जिम्मेदारी लेनी होगी।

अन्य समाचार