मुख्यपृष्ठनए समाचारलोकसभा में करारी हार के बाद दादा गुट के विधायक डरे!... पाटील...

लोकसभा में करारी हार के बाद दादा गुट के विधायक डरे!… पाटील से मुलाकात कर साथ होने का किया दावा

सामना संवाददाता / मुंबई

महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव परिणाम में अजीत पवार गुट, शिंदे गुट और बीजेपी को काफी नुकसान हुआ है। सीटों के लिहाज से नुकसान के पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं। इन्हीं कारणों में से एक कारण ‘मराठा आरक्षण’ मुद्दे को भी माना जा रहा है। २०२४ के चुनाव में मिली हार के बाद कल अजीत पवार गुट के विधायक मराठा नेता मनोज जरांगे से मुलाकात की। इस मुलाकात के पीछे का कारण बताया जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में दादा गुट के विधायक अपनी हालत पतली देख मुलाकात शुरू की है।
अजीत पवार गुट के विधायक बाबासाहेब पाटील ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ मनोज जरांगे पाटील से मुलाकात की है। उन्होंने जरांगे को यह भी संदेश दिया कि हम आपके साथ हैं। बीड लोकसभा चुनाव में महाविकास आघाड़ी के बजरंग सोनवणे ने पूर्व मंत्री पंकजा मुंडे को हराकर जीत हासिल की है। जालना निर्वाचन क्षेत्र में पूर्व केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे की हार ने भी पार्टी को चौंका दिया है। इस लोकसभा चुनाव में मनोज जरांगे का असर देखने को मिला है। लिहाजा, महायुति को अब आगामी विधानसभा चुनाव में नुकसान ना हो इसकी तैयारियां अभी से ही शुरू कर दी गई हैं। दादा गुट के विधायक बाबासाहेब पाटील ५० कारों और कई कार्यकर्ताओं के काफिले के साथ अंतरवाली सराती में दाखिल हुए। इस दौरान विधायक पाटील ने मनोज जरांगे से मुलाकात की और उनका अभिनंदन किया। हालांकि, राजनीतिक हलकों में कहा जा रहा है कि मराठवाड़ा में कुछ मराठा सांसदों की जीत में ‘जरांगे पैâक्टर’ ने अहम भूमिका निभाई है।

अन्य समाचार