मुख्यपृष्ठस्तंभसबकी पसंद राहुल गांधी

सबकी पसंद राहुल गांधी

योगेश कुमार सोनी

नेता प्रतिपक्ष बनने के लिए सबसे बड़े विपक्षी दल के पास कम से कम कुल सीटों की १० प्रतिशत संख्या होनी चाहिए यानी ५५ सीट होनी चाहिए। कांग्रेस के कई नेता और सांसद अब एक सुर में मांग कर रहे हैं कि राहुल गांधी को इस पद की जिम्मेदारी उठानी चाहिए। जैसा कि बीते कई समय से राहुल गांधी अपनी आक्रामक शैली से देश की जनता को प्रभावित कर रहे हैं और हर रोज राजनीति में भी उनका कद बढ़ता जा रहा है। लोकसभा चुनाव में जिस तरह दशकभर बाद जिस तरह राहुल गांधी ने वापसी की है उससे बीजेपी आगामी चुनावों के लिए चिंतित दिखाई दे रही है। लोकसभा २०२४ के चुनाव में सभी विपक्षी दलों को राहुल गांधी ने लीड करते हुए देश ही नहीं दुनिया में एक बार फिर कांग्रेस का परचम फैलाया है। राहुल गांधी ने जनता के उन्हीं मुद्दों को उठाया जो सही मायनों में उनके हैं और जिसका असर देश की जनता पर भी पड़ा। राहुल गांधी ने किसी भी मुद्दे को नजरअंदाज नही किया। इसी वजह से राहुल गांधी ने भी इस मुद्दे को ही सबसे ज्यादा उठाने का पैâसला किया था। आप राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान भी रोजगार के मुद्दे को ही सबसे ज्यादा इस ही बात का जिक्र किया है। उनकी तरफ से एक बयान में पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे देशों से भी भारत की तुलना कर दी गई है। राहुल गांधी ने कहा कि अब उसी कड़ी में राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान भी रोजगार के मुद्दे को ही सबसे ज्यादा जिक्र किया है। राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष बनते ही उन मुद्दों को छेड़ेंगे जिससे बीजेपी विचलित होगी चूंकि अब पहले वाले समीकरण नही है। भारतीय राजनीति में कांग्रेस का कमबैक करना बहुत कुछ कहने के लिए आतुर है। दरअसल, इस बार सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी होने के नाते कांग्रेस नेता को आधिकारिक तौर पर नेता प्रतिपक्ष का दर्जा मिल जाएगा। कांग्रेस ने इस चुनाव में ९९ सीटें जीती हैं और नेता प्रतिपक्ष बनने के लिए सबसे बड़े विपक्षी दल के पास कम से कम कुल सीटों की संख्या दस प्रतिशत यानी ५५ सीट होनी चाहिए। अब इस पद के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा है और पार्टी के अंदर से भी आवाज उठ रही है कि राहुल गांधी को ही नेता प्रतिपक्ष की कमान संभालनी चाहिए। विपक्ष व देश की जनता को इस बार और अधिक राहुल गांधी से उम्मीद है कि वह विपक्ष में बैठकर भी देश की सेवा करेंगे और नए भारत के निर्माण में सहयोग करेंगे।
(लेखक वरिष्ठ पत्रकार व राजनीतिक मामलों के जानकार हैं।)

अन्य समाचार