मुख्यपृष्ठनए समाचारआदित्य ठाकरे का हमला... घाती सरकार ने बिगाड़ दी सारी व्यवस्था

आदित्य ठाकरे का हमला… घाती सरकार ने बिगाड़ दी सारी व्यवस्था

सामना संवाददादा / मुंबई

मुंबई में कई स्थानों पर नागरिकों को दूषित पानी मिल रहा है। इसके साथ ही कई इलाकों में सही तरीके से जलापूर्ति न किए जाने की जानकारी सामने आ रही है। इस पर मुंबई मनपा को स्पष्टीकरण देना चाहिए। चुनाव में संपूर्ण व्यवस्था को घाती-भाजपा सरकार ने बिगाड़कर रख दिया। इसका नतीजा अब पूरी मुंबई भुगत रही है। इस तरह का जोरदार हमला शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता व युवासेनाप्रमुख आदित्य ठाकरे ने किया है।
मुंबई में दूषित जलापूर्ति की समस्या को लेकर आदित्य ठाकरे ने ट्वीट किया है। सोशल मीडिया एक्स पर किए पोस्ट में आदित्य ठाकरे ने शिंदे-भाजपा सरकार की जमकर खबर लेते हुए फटकार लगाई है। मंगलवार को आदित्य ठाकरे ने मुंबई के वरली में कई जगहों का दौरा किया। साईंकृपा सेवा मंडल के पीछे समुद्र के किनारे लगे वाटर पंपिंग पंप का निरीक्षण किया। इस दौरान बताया गया कि मानसून पूर्व नाला सफाई का काम अब भी अधूरा है। इन कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करना मनपा के लिए जरूरी है। अपने पोस्ट में आदित्य ठाकरे ने कहा है कि इस पर गंभीरता नहीं दिखाई गई तो यहां जमा हुए कचरे से महामारी पैâलने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।
मानसून पूर्व कार्यों का किया निरीक्षण
आदित्य ठाकरे ने वरली के वीर जिजामाता नगर परिसर में गली-गली में डेब्रिज, नाला सफाई आदि मानसून पूर्व कार्यों का निरीक्षण किया। वरली में १४१ टेनेमेंट मनपा चाल परिसर में मेट्रो कार्य के कारण बहुत अधिक तादाद में डेब्रिज जमा हो गया है। इससे इलाके में पानी भी जमा हो रहा है। आदित्य ठाकरे ने कहा कि नागरिकों को असुविधा से बचाने के लिए मनपा को जल्द से जल्द यहां से डेब्रिज को हटाना जरूरी है।

अन्य समाचार