मुख्यपृष्ठधर्म विशेषबोले तारे - साप्ताहिक राशिफल

बोले तारे – साप्ताहिक राशिफल

‘१६ जून से २२ जून २०२४’

यह राशि भविष्य वैदिक सूर्य सिद्धांत पर आधारित है…पाठकगण अपनी जन्म तारीख के अनुसार अपनी राशि देख

अजय भांबी

मेष: (१४ अप्रैल-१४ मई)
इस सप्ताह सुखद ग्रह स्थिति बन रही है। आपको अपने जीवन के सकारात्मक पहलुओं से रूबरू होने का अवसर मिलेगा। आध्यात्मिकता के प्रति रुझान बढ़ेगा। बच्चों से संबंधित किसी समस्या का समाधान मिलने से राहत मिलेगी। विद्यार्थी तथा युवा वर्ग वर्तमान नई तकनीक संबंधी जानकारियां हासिल करने में कुछ समय व्यतीत करें। इस समय किसी भी प्रकार के लेन-देन संबंधी मामलों के प्रति सावधानी बरतें। विरोधियों की गतिविधियों से अनभिज्ञ न रहें। छोटी-मोटी परेशानियां बनी रहेंगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
वृष: (१५ मई-१५ जून)
यह सप्ताह बहुत ही शांतिपूर्ण व व्यवस्थित तरीके से व्यतीत होगा। आपको अपनी मेहनत के सकारात्मक रिजल्ट मिलेंगे इसलिए पूरी निष्ठा से अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहें। फंसा हुआ पैसा वसूल करने के लिए समय अनुकूल है। किसी जरूरतमंद मित्र की मदद जरूर करें। इस समय अपने व्यक्तिगत कार्यों में ही बिजी रहना उचित है। व्यवसाय में सरकारी मामलों को जल्दी ही निपटाने का प्रयास करें, वरना किसी मुसीबत में भी पड़ सकते हैं। प्रेम संबंधों में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। आहार और दिनचर्या को संतुलित रखें।
मिथुन: (१६ जून-१५ जुलाई)
इस सप्ताह उचित व्यवस्था बने रहने से सभी कार्य उचित समय पर पूरे होते रहेंगे और आध्यात्मिक तथा धार्मिक गतिविधियों में सुखद समय व्यतीत होगा। युवा वर्ग अपने कार्यों को सोच-समझकर तथा शांतिपूर्ण तरीके से निपटाने का प्रयास करें। अत्यधिक भावुकता और उदारता में लिए गए पैâसले नुकसान भी दे सकते हैं। विद्यार्थियों का लापरवाही करना उनको अपने लक्ष्य से भटका सकता है। आर्थिक रूप से समय अनुकूल है।
कर्क: (१६ जुलाई-१५ अगस्त)
कोई मुश्किल काम पूरा होने से प्रसन्नता रहेगी। अगर प्रॉपर्टी से संबंधित कोई खरीद-फरोख्त का मामला है तो आपको उचित सफलता मिलनेवाली है। इस समय खर्चों की अधिकता बनी हुई है, जबकि आय के स्रोत अभी कम ही रहेंगे। अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज की देखभाल स्वयं करें। इस सप्ताह व्यवसाय में किसी भी प्रकार का रिस्क लेना उचित नहीं है। किसी भी परेशानी में घर के वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन लेना आपके लिए सहायक रहेगा।
सिंह: (१६ अगस्त-१५ सितंबर)
पिछले कुछ समय से रुके हुए कार्यों को पूरा करने का उत्तम समय है। विवेक और चतुराई से काम लेना परिस्थितियों को आपके पक्ष में करेगा। आपकी जीवन शैली में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा। कोई भी योजना क्रियान्वित करने से पहले उसके हर पहलू पर अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। रुपए-पैसे संबंधी लेन-देन को लेकर किसी के साथ वाद-विवाद होने की आशंका भी बन रही है।
कन्या: (१६ सितंबर-१५ अक्टूबर)
घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। किसी प्रिय संबंधी की समस्या को सुलझाने में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। आपका गंभीर और सहयोगात्मक व्यवहार आपके मान-सम्मान को बढ़ाएगा। पुरानी नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी न होने दें। वरना इसका दुष्प्रभाव आपकी कार्यक्षमता पर भी पड़ेगा। वाहन, भूमि आदि से संबंधित खरीदारी को अभी स्थगित रखें। बच्चों के किसी कार्य को लेकर बहुत अधिक ध्यान देना होगा। व्यावसायिक कार्यों में कुछ व्यवधान आएंगे।
तुला: (१६ अक्टूबर-१५ नवंबर)
आप किसी भी परिस्थिति में अपने संतुलित व्यवहार द्वारा उचित समन्वय बनाकर रखने में समर्थ रहेंगे। कार्यक्षमता में भी इजाफा होगा। किसी रुके हुए प्रॉपर्टी संबंधी मामले में गतिविधियां आगे बढ़ सकती हैं। कहीं निवेश करने से हाथ तंग रह सकता है। दूसरों के मामले में उलझने से आपको भी अपमानजनक स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। व्यावसायिक गतिविधियां सामान्य रहेंगी। सरकारी मामलों को यथासमय निपटाने का प्रयास करें। दांपत्य संबंध सुखद और सौहार्दपूर्ण रहेंगे। नन्हे मेहमान की किलकारी संबंधी शुभ सूचना मिलेगी।
वृश्चिक: (१६ नवंबर-१५ दिसंबर)
इस सप्ताह परिस्थितियों में सकारात्मक परिवर्तन आएंगे। हर कार्य शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होगा। अधिकतर समय आर्थिक संबंधी कार्यों को हल करने में व्यतीत होगा। बच्चों से संबंधित कोई शुभ समाचार मिलेगा। सप्ताह की शुरुआत में कुछ परेशानियां और व्यवधान आ सकते हैं। परंतु आपके प्रयासों से परिस्थितियां अनुकूल भी हो जाएंगी। विद्यार्थी वर्ग आलस और सुस्ती की वजह से अपने किसी भी काम को टालने की कोशिश न करें। व्यावसायिक गतिविधियां बेहतरीन बनी रहेंगी। घर का वातावरण सुखद रहेगा।
धनु: (१६ दिसंबर-१३ जनवरी)
आपके किसी सराहनीय कार्य की वजह से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। साथ ही संपर्क का दायरा भी विस्तृत होगा। कुछ राजनीतिज्ञ लोगों से भी मुलाकात के अवसर मिलेंगे। घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह और मार्गदर्शन का अनुसरण अवश्य करें। किसी भी तरह का लेन-देन अथवा उधारी करते समय कुछ गलतियां हो सकती हैं। बच्चों की संगति और गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बनी रहेगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय कामयाब रहेंगे। कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रखें।
मकर: (१४ ज्ानवरी-११ फरवरी)
दिक्कतों के बावजूद आप अपनी कार्य कुशलता से समाधान ढूंढ लेंगे। आप अपनी योजनाओं को सीक्रेट रखें। इससे आप कई महत्वपूर्ण कार्य निपटाने में सफल रहेंगे। परिवार के साथ किसी धार्मिक गतिविधि में भी समय व्यतीत होगा। अपने विचारों को सकारात्मक बनाकर रखें। बच्चों का आत्मबल बनाए रखने के लिए कुछ समय उनके लिए जरूर निकालें। कार्य क्षेत्र में अभी किसी भी तरह का बदलाव न करें तथा वर्तमान व्यवस्था पर ही ध्यान दें। कर्मचारियों की गतिविधियों से कुछ दिक्कतें आ सकती हैं।
कुंभ: (१२ फरवरी-१३ मार्च)
इस समय ग्रह स्थिति लाभदायक बनी हुई है। अपने नजदीकी संबंधी तथा मित्रों के साथ संपर्क में रहें। दूसरों की अपेक्षा अपने निर्णय को ही प्राथमिकता दें। व्यवसाय में परिस्थितियां काफी बेहतर होने वाली हैं। अपने संपर्क सूत्रों के दायरे को और अधिक विस्तृत करने का प्रयास करें। इससे भविष्य संबंधी योजनाएं बनाने में सहायता मिलेगी। साझेदारी संबंधी व्यवसाय फायदे में रहेंगे। नौकरी पेशा व्यक्ति किसी प्रकार के पेपर वर्क में गलती होने की वजह से मुश्किल में पड़ सकते हैं। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा।
मीन: (१४ मार्च-१३ अप्रैल)
पारिवारिक तथा व्यावसायिक गतिविधियों में आप बेहतरीन संतुलन बनाकर रखेंगे। इस समय आर्थिक लाभ की भी संभावनाएं बनी हुई हैं। कोई धार्मिक अथवा मनोरंजक यात्रा भी संभव है। युवा वर्ग अपने करियर को लेकर बहुत अधिक गंभीर रहेंगे। बिना सोचे-समझे दूसरों की बातों पर विश्वास करना नुकसान पहुंचा सकता है। अपनी कार्यक्षमता व मनोबल को बनाकर रखें। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में पेपर वर्क बहुत ही सावधानी से करने की जरूरत है। व्यवसाय में आपकी बेहतरीन कार्यप्रणाली की वजह से उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं।

अन्य समाचार