मुख्यपृष्ठग्लैमरशिल्पा तूने क्या किया

शिल्पा तूने क्या किया

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का एक बहुत बड़ा फैन बेस है। मगर वे तब दुखी हो जाते हैं, जब किसी विवाद में शिल्पा का नाम घसीटा जाता है। पिछले कुछ सालों में देखें तो शिल्पा शेट्टी का नाम उनके किसी एक्ट के कारण सुर्खियों में नहीं बल्कि तमाम तरह के विवादों के कारण ज्यादा आता है। खासकर पति राज कुंद्रा की हरकतों के कारण शिल्पा चर्चा में आ जाती हैं। कुछ साल पहले राज कुंद्रा अश्लील वीडियो के कारण चर्चा में आए थे और उन्हें पुलिस और कानून के भी खूब चक्कर काटने पड़े थे। बाद में राज कुंद्रा मास्क में मुंह छिपाए घूमते रहते थे। अब एक बार फिर राज कुंद्रा और शिल्पा एक कंपनी के कारण चर्चा में हैं। एक शख्स ने उनके खिलाफ कोर्ट की शरण ली और कहा है कि उन्होंने उनके कहने पर ९० लाख रुपए एक कंपनी में इन्वेस्ट किए थे और बदले में उसे तय समय के बाद ५ किलो सोना मिलना था। मगर तारीख आई गई हो गई और सोना नहीं मिला। अभी मामले में कोर्ट ने जांच के आदेश दिए हैं और अगर इसमें शिल्पा और राज कुंद्रा दोषी पाए जाते हैं तो फिर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। काश शिल्पा अगर सिर्फ एक्टिंग पर अपना फोकस रखतीं तो उन्हें यह दिन न देखने पड़ते।

अन्य समाचार