मुख्यपृष्ठटॉप समाचारलड़ेंगे और जीतेंगे भी! ... आदित्य ठाकरे का दृढ़ निश्चय

लड़ेंगे और जीतेंगे भी! … आदित्य ठाकरे का दृढ़ निश्चय

चुनाव आयोग इलेक्शन कमीशन नहीं, बल्कि एंटायरली कंप्रोमाइज्ड कमीशन है
सामना संवाददाता / मुंबई
अमोल कीर्तिकर ४ जून के दिन ही लोकसभा चुनाव जीत गए थे। लेकिन देर रात मतगणना केंद्र पर जो गोलमाल शुरू था, उसके बाद ४८ वोटों से वे हार गए, ऐसा सामने आया था। चुनाव परिणाम के संदर्भ में जो कुछ भी गोलमाल किया गया, उसके खिलाफ हम न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे। कीर्तिकर के लिए जीत की लड़ाई हम लड़ेंगे और जीतेंगे भी, ऐसा दृढ़ निश्चय शिवसेना नेता और युवासेनाप्रमुख आदित्य ठाकरे ने कल व्यक्त किया।
चुनाव आयोग यानी एक तरह से इलेक्शन कमीशन नहीं, बल्कि एंटायरली कंप्रोमाइज्ड कमीशन है। एक दल के कहने पर वह काम कर रहा है। सभी गोलमाल करने के बाद भी ‘इंडिया’ गठबंधन ने अच्छी सफलता हासिल की है। यह गोलमाल नहीं हुआ होता तो सरकार बदल चुकी होती। वास्तव में देश के कई हिस्सों में ऐसा हुआ होगा, लेकिन भाजपा मुद्दा भटकाने का धंधा कर रही है। हम जीतकर ही रहेंगे, इस तरह की टिप्पणी आदित्य ठाकरे ने की।

सभी गोलमाल करने के बाद भी ‘इंडिया’ गठबंधन ने अच्छी सफलता हासिल की है। यह गोलमाल नहीं हुआ होता तो सरकार बदल चुकी होती। वास्तव में देश के कई हिस्सों में ऐसा हुआ होगा, लेकिन भाजपा मुद्दा भटकाने का धंधा कर रही है।’

अन्य समाचार