मुख्यपृष्ठनए समाचारआदर्श घोटाला है मुंबई उत्तर-पश्चिम सीट ...संजय राऊत का तीखा तंज

आदर्श घोटाला है मुंबई उत्तर-पश्चिम सीट …संजय राऊत का तीखा तंज

सामना संवाददाता / मुंबई
राज्य में सभी लैबों के प्रमुख देवेंद्र फडणवीस हैं। उनसे ऊपर एकनाथ शिंदे हैं। वनराई पुलिस थाने में क्या फोन बदलने की कोशिश हुई। उनकी वहां क्या डील हुई ये बताएं। यह पूरा रिजल्ट बहुत ही रहस्यमयी और संदिग्ध है। मुंबई उत्तर-पश्चिम सीट आदर्श घोटाला है इसलिए रवींद्र वायकर को शपथ लेने से रोकना चाहिए। इसमें जब तक छानबीन पूरी नहीं हो जाती, तब तक शपथ लेने से रोकना ही लोकतंत्र है। इस तरह से देशभर में करीब ४५ रिजल्ट आए हैं। इस तरह का तीखा तंज शिवेसना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता व सांसद संजय राऊत ने कसा है। यह खुलासा हुआ है कि उत्तर-पश्चिम मुंबई लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में घाती गुट के रवींद्र वायकर की जीत के लिए ईवीएम को हैक किया गया था। पुलिस जांच में चौंकानेवाली जानकारी सामने आई है कि ईवीएम अनलॉक करने का ओटीपी वायकर के साले के मोबाइल फोन पर आ रहा था। इसे लेकर सांसद संजय राऊत ने चुनाव आयोग पर तंज कसा है।

वनराई पुलिस इन सभी मामलों में कार्रवाई कर रही है। ईवीएम को अनलॉक करनेवाले फोन को जब्त करने के बाद वायकर का एक करीबी रिश्तेदार और रिटायर्ड पुलिस अधिकारी सातारकर पिछले चार दिनों से लगातार वहां जा रहा था। उसे क्या वह फोन बदलना था? वह वहां क्यों गया? पुलिस स्टेशन में क्या डील हुई? इस थाने के प्रभारी राजभर के फोन जब्त करते ही उन्हें छुट्टी पर क्यों भेज दिया गया? ऐसे कई सवाल हैं। अब जब्त फोन को फॉरेंसिक लैब भेजा गया है।
– संजय राऊत, सांसद व शिवसेना नेता

अन्य समाचार