मुख्यपृष्ठखबरेंमीरा-भायंदर नागरिक संस्था का लगातार 35 वाँ कवि सम्मेलन संपन्न

मीरा-भायंदर नागरिक संस्था का लगातार 35 वाँ कवि सम्मेलन संपन्न

सामना संवाददाता / भायंदर

प्रसिद्ध कवि डॉ श्याम ज्वालामुखी जिनकी मृत्यु ट्रेन बम धमाके के दौरान हो गई थी उनकी याद में प्रतिवर्ष देश के जाने माने कवि को 31,000/- रुपए एवं प्रशस्ति पत्र, शाल, श्रीफल देकर सम्मानित किया जाता है।

इस बार यह पुरस्कार ख्याति प्राप्त कवि कर्नल डॉ. वी पी सिंह को दिया गया।
इससे पहले यह पुरस्कार सुरेंद्र शर्मा, घनश्याम अग्रवाल, आसकरण अटल, कुमार शानू, हरीश हिंदुस्तानी, सुभाष काबरा आदि कईं बड़े कवियों को दिया जा चुका है।

कवि सम्मेलन शाम सात बजे से रात 11 बजे तक चला। कार्यक्रम के संयोजक गजेंद्र भंडारी ने बताया कि इतनी बड़ी संख्या में युवा पीढ़ी के आने से संस्था का उद्देश्य सफल हो गया। आज के मोबाइल के युग में युवा पीढ़ी को संस्कृति और साहित्य से जोड़ना ही हमारा मूल उद्देश्य रहा है।

कार्यक्रम में कर्नल डॉ. वी पी सिंह, दिनेश बावरा, डॉ. काव्या मिश्रा एवं पूरण पंकज ने गीत एवं हास्य की धारा अंत तक बांधे रखी। हरीश हिंदुस्तानी के संचालन में हुए कवि सम्मेलन में कर्नल डॉ. वी पी सिंह के देश भक्ति की कविताओं नें युवा पीढ़ी में जोश भर दिया। कार्यक्रम में रवि व्यास, सुरेश खंडेलवाल, संदीप चिरानिया, अभिषेक तिवारी, मनमोहन सराफ़, राकेश मिश्रा, मनोज पंचलंगिया आदि का विशेष सहयोग रहा।

अन्य समाचार