मुख्यपृष्ठनए समाचारये बेटियों को कैसे पढ़ाएंगी ... जिन्हें खुद लिखना नहीं आता! ...कांग्रेस...

ये बेटियों को कैसे पढ़ाएंगी … जिन्हें खुद लिखना नहीं आता! …कांग्रेस ने बताया देश का दुर्भाग्य

सामना संवाददाता / नई दिल्ली
जिस भाजपा ने कभी `बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का नारा देकर देश की बेटियों के बेहतर भविष्य की बात कही थी, विडंबना देखिए उसी भाजपा सरकार में केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर को ठीक से स्लोगन ही लिखना नहीं आया। कांग्रेस ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। ऐसे में यह सवाल उठ खड़ा होता है कि जिन मंत्री जी को ठीक से लिखना तक नहीं आता भला वे बेटियों को वैâसे और क्या पढ़ाएंगी? और कैसे उनका भविष्य सुधारेंगी?
दरअसल, धार में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के तहत शिक्षा रथ को हरी झंडी दिखाने के लिए मंत्री ठाकुर पहुंची थीं। रथ के फ्लैक्स पर ठाकुर को स्लोगन लिखना था। सावित्री ने बेटी पढ़ाओ को बेढ़ी पडाओ और बेटी बचाओ को बच्चाव लिख दिया। कार्यक्रम में बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत करने के बाद शिक्षा रथ को हरी झंडी दिखाई जानी थी। इस रथ पर ही मंत्री ने स्लोगन को गलत लिख दिया। मंत्री के गलत स्लोगन लिखने के फोटो और वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। मंत्री सावित्री का वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस से जिला पंचायत सदस्य मुकाम सिंह अलावा ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।

अन्य समाचार