मुख्यपृष्ठराशि-भविष्यबोले तारे :  ‘२३ जून से २९ जून २०२४’ यह राशि भविष्य...

बोले तारे :  ‘२३ जून से २९ जून २०२४’ यह राशि भविष्य वैदिक सूर्य सिद्धांत पर आधारित है।

पाठकगण अपनी जन्म तारीख के अनुसार अपनी राशि देखें।

 अजय भांबी

मेष: (१४ अप्रैल-१४ मई)
कुछ प्रभावशाली और अनुभवी लोगों से मेल-मुलाकात होगी। नजदीकी संबंधियों द्वारा कोई शुभ सूचना मिल सकती है। खर्च करने से पहले अपना बजट व्यवस्थित कर लें। व्यवसाय में आप अपनी योग्यता और विश्वास से मार्वेâटिंग तथा कार्यस्थल की गतिविधियों को व्यवस्थित रखेंगे। विरोधियों की गतिविधियों से सावधान रहने की जरूरत है। स्त्री वर्ग से जुड़े व्यवसाय सफल रहेंगे। अगर कोई पार्टनरशिप करने की सोच रहे हैं, तो उसे तुरंत क्रियान्वित करें।

वृष: (१५ मई-१५ जून)
रुके हुए कार्यों में गति आएगी। साथ ही नई-नई योजनाएं भी बनेंगी और किसी नजदीकी संबंधी की मदद से प्रॉपर्टी संबंधी कोई उलझा हुआ मामला अथवा सरकारी मामला हल होगा। परिवार के साथ कोई धार्मिक अथवा मनोरंजक यात्रा भी संभव है। आपकी अत्यधिक उदारता और सरलता नुकसानदेह हो सकती है। किसी के साथ भी व्यवहार करते समय प्रैक्टिकल दृष्टिकोण अपनाएं। व्यवसाय में प्रतिद्वंद्वी आपके लिए परेशानियां खड़ी कर सकते हैं। व्यवसाय में तरक्की का अवसर मिल सकता है।

मिथुन: (१६ जून-१५ जुलाई)
अपनी दिनचर्या और कार्य प्रणाली में परिवर्तन लाएंगे। राजनीतिक तथा सामाजिक गतिविधियों में भी आपका रुझान बढ़ेगा, साथ ही महत्वपूर्ण लोगों से भी संपर्क बनेंगे। विद्यार्थियों में अपनी पढ़ाई के प्रति उचित रुचि बनी रहेगी। निवेश संबंधी किसी भी पॉलिसी को लेने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी अवश्य करें। युवा वर्ग की लापरवाही उन्हें मुसीबत में डाल सकती हैं। कार्यक्षेत्र में मैनेजमेंट तथा कर्मचारियों के साथ उचित तालमेल कार्य की गति को और अधिक बढ़ाएगा।

कर्क: (१६ जुलाई-१५ अगस्त)
पारिवारिक व्यवस्था अथवा रखरखाव में सुधार संबंधित महत्वपूर्ण योजनाएं बनेंगी। आपका कर्म प्रधान होना स्वत: आपके भाग्य का निर्माण करेगा। किसी सामाजिक कार्य का दायित्व आप पर आ सकता है। जल्दबाजी और आलस की वजह से पारिवारिक कार्यों में ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। युवा लोग व्यर्थ के घूमने-फिरने तथा दोस्तों के साथ समय व्यतीत करके अपना नुकसान ही करेंगे। यह समय अपनी पढ़ाई और करियर पर ज्यादा ध्यान देने का है। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में सफलता मिलेगी।

सिंह: (१६ अगस्त-१५ सितंबर)
कई तरह की गतिविधियों में व्यस्तता बनी रहेगी। जीवन को सकारात्मक नजरिए से समझने का प्रयास करें। घर की गतिविधियों को व्यवस्थित बनाए रखने में आपका उचित प्रयास रहेगा। किसी पारिवारिक मुद्दे को लेकर चल रही दिक्कत दूर होगी। पैतृक संबंधी कार्यों को लेकर किसी प्रकार का वाद-विवाद भी संभव है। कुछ समय नई जानकारियां हासिल करने में भी लगाएं। पति-पत्नी के आपसी संबंधों में मधुरता और प्रेम बना रहेगा। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है।

कन्या: (१६ सितंबर-१५ अक्टूबर)
यह सप्ताह शुभ परिणामों की सौगात लेकर आ रहा है। अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं पर ध्यान दें और उन पर तुरंत काम शुरू कर दें। सप्ताह मध्य बाद कुछ ऐसा भी महसूस होगा जैसे परिस्थितियां हाथ से निकलती जा रही हैं। कोई भी नया निवेश करने से पहले उससे संबंधित उचित जानकारी हासिल करना जरूरी है। आध्यात्मिक गतिविधियों में भी रुझान बढ़ेगा। व्यवसाय में भाग्य और ग्रह गोचर दोनों आपके पक्ष में काम कर रहे हैं। पति-पत्नी के बीच रोमांटिक माहौल रहेगा।

तुला: (१६ अक्टूबर-१५ नवंबर)
सप्ताह की शुरुआत किसी सुखद समाचार से होगी और अटके हुए कार्य बनेंगे। आय और व्यय में समानता बनी रहेगी। धार्मिक तथा आध्यात्मिक क्षेत्र में भी रुचि रहेगी। ससुराल तथा मामा पक्ष के साथ संबंधों में खटास न आने दें। बीमारी आदि पर खर्च होने की आशंका है। विद्यार्थी कंपटीशन संबंधी पढ़ाई में और अधिक मेहनत करें। कर्मचारियों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखें तथा अपनी कार्यप्रणाली को किसी के समक्ष अधिक शेयर न करें।

वृश्चिक: (१६ नवंबर-१५ दिसंबर)
जमीन संबंधी रुका हुआ मामला हल होने से परिवार में सुकून भरा माहौल रहेगा, परंतु सप्ताह के दूसरे पक्ष में थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। कुछ न कुछ समस्याएं खड़ी होंगी। आय के साधन बढ़ेंगे परंतु खर्चों की अधिकता से मन खिन्न रहेगा। कारोबार में अभी किसी भी तरह का बदलाव आने की संभावना नहीं है। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े व्यवसाय फायदेमंद रहेंगे। प्रेम संबंधों में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मानसिक सुख-शांति बनाए रखने के लिए मेडिटेशन, योगा आदि का सहारा लें।

धनु: (१६ दिसंबर-१३ जनवरी)
यह सप्ताह आपके लिए कुछ नई उपलब्धियां लाएगा। आय की स्थिति में सुधार आएगा। विद्यार्थियों तथा युवाओं को अपनी मेहनत और योग्यता के उचित परिणाम मिलेंगे। सप्ताह की शुरुआत में कुछ दिक्कतें व चुनौतियां बनी रहेंगी, परंतु धैर्य और संयम से आप उन पर भी काबू पा लेंगे। बच्चों की समस्याओं को सुनने और समाधान निकालने के लिए कुछ समय निकालना बहुत जरूरी है। खर्च पर नियंत्रण रखें। वर्तमान व्यावसायिक गतिविधियों पर ही अपना ध्यान केंद्रित रखें। दांपत्य संबंध सौहार्दपूर्ण और खुशनुमा रहेंगे।

मकर: (१४ जनवरी-११ फरवरी)
इस सप्ताह आप अपनी जीवनशैली को कुछ नया रूप देने की कोशिश करेंगे। रचनात्मक गतिविधियों में भी रुचि रहेगी। खुद को ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। घर की सुख-सुविधाओं संबंधी वस्तुओं की शॉपिंग में भी खुशनुमा समय व्यतीत होगा। ससुराल पक्ष के साथ किसी तरह का मतभेद होने की स्थिति बन रही है। कामकाज की भी अधिकता बनी रहेगी, जिसकी वजह से चिड़चिड़ापन आएगा। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखने से काफी हद तक परेशानियां हल हो जाएंगी। आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा।

कुंभ: (१२ फरवरी-१३ मार्च)
इस सप्ताह रिश्तेदारों तथा मित्रों के साथ मुलाकात के अवसर बनते रहेंगे। आपका आत्मविश्वास नई उम्मीदों और आशाओं को जागृत करेगा। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों को कोई खुशखबरी मिलेगी। अगर कोई पैतृक संबंधी मामला चल रहा है, तो अभी उससे संबंधित कोई समाधान मिलने की उम्मीद नहीं है। नौकरी पेशा लोगों को कोई ऑफिशियल यात्रा का ऑर्डर मिल सकता है। घर की छोटी-मोटी बातों को नजरअंदाज रखें। इससे संबंध बेहतर बने रहेंगे। विवाहेत्तर संबंधों से दूर रहें।

मीन: (१४ मार्च-१३ अप्रैल)
सप्ताह की शुरुआत में ही कोई सुखद समाचार मिलने से घर में खुशनुमा तथा सकारात्मक माहौल रहेगा। विद्यार्थी तथा युवा वर्ग अपनी पढ़ाई, करियर आदि को लेकर बहुत ही गंभीर रहेंगे। परिवार के किसी सदस्य के करियर अथवा विवाह को लेकर चिंता रह सकती है। गुस्से और आवेश में आकर कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें। अपनी महत्वपूर्ण वस्तुएं खुद ही संभालकर रखें। कुछ ऐसे खर्चे सामने आएंगे जिन पर कटौती करना मुश्किल हो जाएगा। कार्य क्षेत्र में आंतरिक व्यवस्था में सुधार आएगा।

अन्य समाचार