मुख्यपृष्ठराशि-भविष्यबोले तारे :  ‘३० जून से ६ जुलाई २०२४’ ...यह राशि भविष्य...

बोले तारे :  ‘३० जून से ६ जुलाई २०२४’ …यह राशि भविष्य वैदिक सूर्य सिद्धांत पर आधारित है।

पाठकगण अपनी जन्म तारीख के अनुसार अपनी राशि देखें।

 अजय भांबी

मेष: (१४ अप्रैल-१४ मई)
रुके हुए कार्यों को पूरा करने का बेहतरीन समय है। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी कोई योजना बनेगी। जिस शुभ समाचार को प्राप्त करने के लिए आप प्रयासरत थे, वह समाचार आपको प्राप्त हो ही जाएगा। काम की अधिकता रहेगी। कुछ लोग आपके प्रति जलन की भावना रख सकते हैं। इन दिनों खर्चों की अधिकता रहेगी। किसी नजदीकी संबंधी की समस्या में अपना योगदान देने से आपके खुद के कार्यों में व्यवधान आएगा।

वृष: (१५ मई-१५ जून)
आप अपनी दिनचर्या और कार्यशैली में कुछ परिवर्तन लाएंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई व करियर संबंधी समस्याओं का समाधान मिलेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद व कृपा बनी रहेगी, उनके मार्गदर्शन में आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय भी लेंगे। इस समय फाइनेंस संबंधी कोई भी कार्य करने से पहले उचित सोच-विचार अवश्य कर लें। व्यर्थ के कार्यों में धन व्यय होने के योग प्रबलता से बने हुए हैं। बच्चे अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान दें। आपके सीक्रेट लीक न हों।

मिथुन: (१६ जून-१५ जुलाई)
पिछले कुछ समय से चल रही अस्त-व्यस्त दिनचर्या कुछ व्यवस्थित होगी। राजनैतिक अथवा सामाजिक गतिविधियों में रुचि रखनेवाले लोग अपना संपर्क दायरा बढ़ाएं, इससे नए महत्वपूर्ण संबंध स्थापित होंगे। किसी योजना को क्रियान्वित करने का अनुकूल समय है। अगर कोई सरकारी मामला चल रहा है तो सोच और विवेक से समाधान निकालें। घर से संबंधित काम रुकने से तनाव उत्पन्न हो सकता है।

कर्क: (१६ जुलाई-१५ अगस्त)
इस सप्ताह मिले-जुले परिणाम प्राप्त होंगे। किसी भी समस्या का समाधान निकालने के लिए समय उत्तम है। सिर्फ अपनी योजनाओं को उचित तरीके से क्रियान्वित करने की जरूरत है। युवा वर्ग को कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल होने से राहत महसूस करेंगे। कुछ लोग व्यक्तिगत लाभ की वजह से आपकी सरलता का नाजायज फायदा उठा सकते हैं। अपनी चीजों को संभालें। किसी महत्वपूर्ण वस्तु के न मिलने से टेंशन भी रहेगा। भूमि तथा वाहन से संबंधित व्यावसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा।

सिंह: (१६ अगस्त-१५ सितंबर)
सप्ताह की शुरुआत किसी सुखद घटना से होगी। आपकी कार्यप्रणाली की सराहना होगी। आध्यात्मिक तथा सामाजिक गतिविधियों में भी व्यस्तता का आलम रहेगा। बिना सोचे-समझे गुस्से या आवेश में आ जाने से संबंधों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। पारिवारिक तथा व्यावसायिक मामलों में बाहरी लोगों की दखलंदाजी से आप परेशानी में फंस सकते हैं। आर्थिक रूप से भी कुछ उलझन एवं समस्याएं उभर सकती हैं। अन्य व्यवसायियों के साथ संपर्क बनेंगे।

कन्या: (१६ सितंबर-१५ अक्टूबर)
अपने कर्म और अपनी योग्यता पर विश्वास रखें, इस समय ग्रह स्थिति बहुत ही अनुकूल बनी हुई है। परिवार की उचित व्यवस्था बनाए रखने में आपका विशेष सहयोग रहेगा। वाहन खरीदने संबंधी योजना बनेगी। युवाओं को करियर से संबंधित कोई शुभ सूचना मिलेगी। घर के सभी सदस्यों के साथ धार्मिक स्थल में जाने का प्रोग्राम बन सकता है। सामाजिक अथवा सोसायटी संबंधी गतिविधियों में व्यस्त रहने से आपके व्यक्तिगत कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं।

तुला: (१६ अक्टूबर-१५ नवंबर)
अपने राजनैतिक और सामाजिक संपर्कों को मजबूत बनाएं। अगर प्रॉपर्टी अथवा वाहन खरीदने की योजना है, तो समय बहुत ही अनुकूल है। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से थोड़ी सी दूरी बनाकर रखें। इस समय किसी भी तरह की बाहरी गतिविधि को स्थगित रखें, क्योंकि परिणाम आपके पक्ष में नहीं होंगे। कारोबारी मामलों में कुछ न कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। अपनी व्यावसायिक योजनाओं और गतिविधियों पर दोबारा विचार-विमर्श करने की जरूरत है।

वृश्चिक: (१६ नवंबर-१५ दिसंबर)
यह सप्ताह कुछ मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा। व्यक्तिगत कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी। संपत्ति बंटवारे संबंधी विवाद आपसी सहमति और किसी की मध्यस्थता से हल हो जाएगा। कोई नई गतिविधि शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। किसी पारिवारिक मसले को लेकर वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। अनजान व्यक्ति पर बहुत अधिक विश्वास न करें। घर के वरिष्ठ सदस्यों के मान-सम्मान का ध्यान रखें।

धनु: (१६ दिसंबर-१३ जनवरी)
पिछले कुछ समय से रुके हुए कार्यों में गति आएगी। किसी रिश्तेदार से संबंधित कोई शुभ समाचार मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नजदीकी रिश्तेदारों के साथ गेट-टुगेदर प्रोग्राम बनेंगे। अगर कोर्ट-कचहरी संबंधी कोई मामला चल रहा है, उसे स्थगित ही रखें। विद्यार्थी वर्ग घूमने-फिरने में समय व्यर्थ न करके अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें। व्यवसाय में परिस्थितियां कुछ बदलाव लाने के प्रयास में है। विस्तार संबंधी अथवा नवीनीकरण संबंधी योजना भी बनेगी।

मकर: (१४ जनवरी-११ फरवरी)
महत्वपूर्ण लोगों के साथ समय व्यतीत करने से आपके व्यक्तित्व में भी सकारात्मक बदलाव आएगा। किसी जरूरतमंद मित्र की सहायता करने से खुशी प्राप्त होगी। आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा। किसी घनिष्ठ व्यक्ति से संबंधित अप्रिय घटना की सूचना मिलने से मन व्यथित रहेगा। विद्यार्थी तथा युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर सजग रहें। व्यवसाय और नौकरी दोनों जगह आपका विशेष प्रभुत्व बना रहेगा। किसी वजह से बॉस व अधिकारियों की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती हैं। घर में शांति का माहौल रहेगा।

कुंभ: (१२ फरवरी-१३ मार्च)
इस समय ग्रह स्थिति बहुत ही धनदायक और सुकून दायक बनी हुई है। अगर किसी खास प्रोजेक्ट पर कार्य कर रहे हैं तो पूरी ऊर्जा और मनोयोग से उस पर ध्यान दें। किसी मित्र से मुलाकात होगी और साथ ही विशेष मुद्दों पर विचार-विमर्श भी होगा। विद्यार्थियों को किसी इंटरव्यू या सम्मेलन में महत्वपूर्ण उपलब्धि की प्राप्ति होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल हो सकती हैं। अपनी मनोवृति सकारात्मक रखें। अनावश्यक खर्चे की स्थिति बनी रहेगी।

मीन: (१४ मार्च-१३ अप्रैल)
किसी मुश्किल कार्य में नजदीकी मित्र का उचित सहयोग प्राप्त होगा। जमीन-जायदाद संबंधी मामले आपके पक्ष में हो सकते हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में कुछ समस्याएं भी सिर उठाएंगी। कई बार जल्दबाजी और अति उत्साह की वजह से कुछ डिसीजन गलत भी हो सकते हैं। नकारात्मक विचार परेशान कर सकते हैं। वाहन या मशीन संबंधी उपकरणों का प्रयोग सावधानीपूर्वक करें। व्यवसाय में कर्मचारियों तथा स्टाफ की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। पारिवारिक माहौल सुखद और खुशनुमा रहेगा।

अन्य समाचार