मुख्यपृष्ठनए समाचारअगस्त में गिरेगी मोदी सरकार!-लालू यादव का दावा

अगस्त में गिरेगी मोदी सरकार!-लालू यादव का दावा

भाजपा पर बोला हमला, कहा आरक्षण विरोधी
२८वें स्थापना दिवस राजद दिखाई ताकत
सामना संवाददाता / पटना
राष्ट्रीय जनता दल के २८वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए लालू प्रसाद ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार बहुत कमजोर है। इस साल अगस्त तक ही यह सरकार चलेगी। मैं पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से तैयार रहने की अपील करता हूं, क्योंकि चुनाव कभी भी हो सकते हैं। दिल्ली में मोदी सरकार बहुत कमजोर है और यह अगस्त तक गिर सकती है। लालू प्रसाद यादव ने कहा कि हमने पिछले २७ सालों में काफी उतार चढ़ाव देखे हैं। उतार-चढ़ाव के कारण राजद मजबूत हुआ है। तेजस्वी के नेतृत्व में आगे की लड़ाई को लड़ेंगे।
वहीं तेजस्वी यादव ने अपने पिता के बयान पर सहमति जताते हुए कहा कि केंद्र की सरकार पांच साल नहीं चलेगी। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि नीतीश कुमार २०२४ में या २०२५ में विधानसभा चुनाव करीं, राजद ही सरकार बनाएगा। उन्होंने कहा कि थोड़ा और मेहनत करते तो ज़्यादा सीट जीतते। भाजपा पर हमला बोलते हुए लालू यादव ने कहा कि भाजपा आरक्षण विरोधी पार्टी है। जाति आधारित जन गणना कराई और ७५ प्रतिशत तक आरक्षण सीमा बढ़ाई। भाजपा सत्ता में आते ही ७५ प्रतिशत आरक्षण को रोकने की साजिश रची। उन्होंने कहा कि भाजपा संविधान और आरक्षण विरोधी है। तेजस्वी यादव ने अपनी सरकार में पांच लाख नौकरियां देने का काम किया। राष्ट्रीय जनता दल २८ व्ैें स्थापना दिवस के मौके पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव को चांदी का मुकुट पहनाया गया। कार्यक्रम में अन्य कई वरीय नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

१५ दिन में १२ पुलों का गिरना मतलब भ्रष्टाचार चरम पर
तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में डबल इंजन का अद्भुत खेल है, एक इंजन भ्रष्टाचार में लगा हुआ है और एक इंजन अपराध में लगा हुआ है। १५ दिन में १२ पुलों का गिरना कोई सामान्य घटना नहीं है। यह भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा है। जिस दिन से नीतीश कुमार भाजपा के सहयोग से सीएम बने हैं। बिहार में लगातार भ्रष्टाचार देखने को मिल रहा है। बिहार में लगातार अपराध की घटनाएं हो रही हैं। जिन लोगों ने बेरोजगारी, गरीबी, महंगाई बढ़ाई, जिन लोगों के कार्यकाल में पुल टूटा, उन्हें हम सत्ता में वापस नहीं आने देंगे।

अन्य समाचार