मुख्यपृष्ठटॉप समाचारवरली में दंपति को कार से कुचलने के बाद आरोपी को गर्लफ्रेंड...

वरली में दंपति को कार से कुचलने के बाद आरोपी को गर्लफ्रेंड ने किया गायब! वर्ली एक्सीडेंट के बाद बांद्रा में कार छोड़, आरोपी ऑटोरिक्शा से भागा

 जुहू के पब में देर रात तक दोस्तों संग की थी पार्टी
 पुलिस हिरासत में ड्राइवर और पिता

सामना संवाददाता / मुंबई
वर्ली में कल सुबह एक महिला को कार से कुचलकर मारनेवाला मुख्य फरार आरोपी मिहिर शाह गायब हो गया है। पुलिस को शक है कि मिहिर को उसकी गर्लप्रâेंड ने ही गायब होने का आइडिया दिया था। इसके बाद वह बांद्रा में अपनी बीएमडब्ल्यु कार छोड़कर ऑटोरिक्शा में बैठकर फरार हो गया। पुलिस अब मिहिर की गर्लप्रâेंड से इस मामले में पूछताछ कर रही है।
इस घटना के बाद पुलिस ने मिहिर के पिता राजेश शाह और ड्राइवर राजर्षि बिदावत को हिरासत में ले लिया है। पुलिस की जांच में ये सामने आया है कि कार का बीमा नहीं था। इस दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग उक्त क्षेत्र में वाहनों की रफ्तार पर लगाम लगाने की मांग भी करने लगे हैं। बता दें कि रविवार की सुबह करीब ५ बजे वर्ली में हिट एंड रन का मामला सामने आया था। इस दुर्घटना में वर्ली कोलीवाड़ा में रहने वाले पति-पत्नी प्रदीप नखवा और कावेरी नखवा मछली लेने ससून डॉक गए थे। वहां से लौटते वक्त मिहिर की बीएमडब्ल्यू कार ने पीछे से उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

वर्ली कोलीवाड़ा में रहने वाले पति-पत्नी प्रदीप नखवा और कावेरी नखवा मछली लेने ससून
डॉक गए थे। वहां से लौटते वक्त मिहिर की बीएमडब्ल्यू कार ने पीछे से उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी।’

वाहनों की रफ्तार पर लगाओ लगाम!
कल सुबह वरली में सड़क दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग काफी गुस्से में हैं। वरली सी-लिंक से जाने के लिए वाहन वरली कोलीवाडा से तेज रफ्तार में जाते हैं। विशेष कर सुबह के समय मछली लाते समय या जॉगिंग करने जाने वाले लोग इसके शिकार होते हैं। इससे पहले भी वर्ली में एक महिला जॉगिंग के दौरान तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गई थी। ऐसे में इन तेज रफ्तार वाहनों की रफ्तार पर लगाम लगाने की मांग स्थानीय निवासियों ने की है।
बता दें कि कल सुबह वरली में एक दर्दनाक हादसा हुआ। नशे में गाड़ी चला रहे मिहिर शाह नाम के युवक ने एक स्कूटी को टक्कर मार दी, जिसमें उस पर सवार पति-पत्नी बुरी तरह से जख्मी हो गए। इलाज के दौरान पत्नी कावेरी की मौत हो गई, जबकि पति प्रदीप को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी मिहिर शाह ही कार चला रहा था। मिहिर के बगल वाली सीट पर एक और शख्स बैठा था, जो उसका ड्राइवर बताया जा रहा था। हादसे के बाद मिहिर मौके से फरार हो गया और फिलहाल गायब है। आरोपी मिहिर के पिता राजेश शाह पालघर जिले में शिंदे गुट के पदाधिकारी हैं। इस दुर्घटना के बाद पुलिस ने आरोपी की गर्लप्रâेंड को हिरासत में लिया है। पुलिस को संदेह है कि आरोपी की पार्टी में गर्लप्रâेंड भी मौजूद थी।
यूनिट ३ के डीसीपी कृष्णकांत उपाध्याय ने बताया कि हादसे के समय कार में २ लोग सवार थे। हम जांच कर रहे हैं कि कार कौन चला रहा था? फिलहाल राजऋषि और राजेश शाह को हिरासत में लिया गया है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि क्या आरोपी शराब पीकर गाड़ी चला रहा था? हमें जानकारी मिली है कि हादसे के बाद आरोपी ने बांद्रा में कार को लावारिस हालत में छोड़ दिया था। फिलहाल कार जब्त कर ली गई है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

अन्य समाचार