मुख्यपृष्ठनए समाचारशिंदे राज में भाजपाइयों को झेलनी पड़ रही है शर्मिंदगी! ... समय...

शिंदे राज में भाजपाइयों को झेलनी पड़ रही है शर्मिंदगी! … समय आने पर देंगे मुंहतोड़ जवाब

-मेहता ने ललकारा
चंद्रकांत दुबे / भायंदर
मीरा-भायंदर में भाजपा और शिंदे गुट के बीच कुछ भी ठीक नहीं है। जगह-जगह टकराव देखने को मिल रहा है जिसमें भाजपाइयों को मुंह की खानी पड़ रही है, कारण उनकी शासन-प्रशासन में कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। इसी को लेकर वे शर्मिंदगी महसूस कर रहे हैं। इसका जीता-जागता उदाहरण एक वायरल वीडियो से सामने आया है, जिसमें भाजपा नगरसेवक अरविंद शेट्टी विधायक प्रताप सरनाईक के चरणों में गिरते हुए दिखाई दे रहे हैं। इससे शेट्टी और सरनाईक का मामला फिर से तूल पकड़ लिया है, जिसे अब इसे शह और मात के रूप में देखा जा रहा है।
मनपा ने होटल पर कार्रवाई के लिए दी है नोटिस
अरविंद शेट्टी को होटल पर कार्रवाई के लिए मीरा-भायंदर मनपा की तरफ से तीन नोटिस दी जा चुकी हैं। इस बात का खुलासा एक साक्षात्कार के दौरान नरेंद्र मेहता ने किया है। मेहता का कहना है कि शेट्टी के ऊपर दबाव बनाया जा रहा है, जिसमें मनपा आयुक्त भी शामिल हैं। क्या अब शेट्टी के होटल पर कार्रवाई नहीं होगी! इसका जवाब भी प्रशासन को देना पड़ेगा। वक्त आने पर सभी को मुंहतोड़ जबाव दिया जाएगा, ऐसा मेहता का कहना है।
ऐसी बेइज्जती ठीक नहीं
भाजपा युवा मोर्चा के जिला महासचिव रणबीर बाजपेई का कहना है कि इस प्रकार से किसी नगरसेवक को बेइज्जत करना ठीक नहीं है। शेट्टी अगर मजबूरी में माफी मांगने गए थे, तो यह बातें बंद कमरे तक ही सीमित रखनी चाहिए थी, लेकिन इसे जानबूझकर वायरल करना ठीक नहीं है। सरनाईक को भी चुनाव में भाजपाइयों की जरूरत पड़ेगी, तब देखा जाएगा।

शेट्टी को चरणों में गिरना पड़ा
इसी वर्ष मार्च महीने की बात है, अरविंद शेट्टी ने विधायक सरनाईक पर गंभीर आरोप लगाया था। उनका कहना था कि सरनाईक उनका होटल तुड़वाकर उन्हें बर्बाद करना चाहते हैं। होटल के बाहर शेट्टी ने कपड़े उतारकर सरनाईक को खूब कोसा था, जिसमें वे रोते हुए देखे गए थे। इससे भाजपाई तिलमिला गए थे और सरनाईक के खिलाफ भाजपा के पूर्व विधायक नरेंद्र मेहता के नेतृत्व में मोर्चा भी निकाला गया। अंत में आखिरकार सत्ता की ताकत विजयी हुई और मजबूरन शेट्टी को लाज-शर्म छोड़कर होटल बचाने के लिए सरनाईक के चरणों में गिरना ही पड़ा।

अन्य समाचार