मुख्यपृष्ठग्लैमरये रिश्ता कुछ नहीं कहलाता है

ये रिश्ता कुछ नहीं कहलाता है

सोनाक्षी सिन्हा ने अपने प्रेमी से शादी क्या कर ली, घर में लोग उनसे नाराज हो गए। हालांकि, पिता तो शादी में आए और भाई ने न आने का कारण गिना दिया, पर लाख छुपाओ पर सच्चाई सामने आ ही जाती है। कल पापा शत्रुघ्न सिन्हा और मां पूनम सिन्हा की शादी की सालगिरह थी। दोनों ने ४४ साल पहले शादी की थी। अब इस मौके पर उनके बेटे लव सिन्हा ने सोशल मीडिया पर एक पारिवारिक तस्वीर शेयर की और अपने माता-पिता को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस पोस्ट में उनके पिता शत्रुघ्न, मां पूनम और भाई कुश सिन्हा ने साथ बिताए यादगार पलों के लिए आभार व्यक्त किया। मगर इस पैâमिली फोटो से उनकी बहन सोनाक्षी गायब हैं। अब इसके बाद सोनाक्षी से सिन्हा परिवार के रिश्तों की चर्चा एक बार फिर से शुरू हो गई है।

अन्य समाचार