मुख्यपृष्ठनए समाचारसरकार के नकारेपन के कारण हमारे जवान हो रहे शहीद ...संजय राऊत...

सरकार के नकारेपन के कारण हमारे जवान हो रहे शहीद …संजय राऊत का जोरदार हमला

सामना संवाददाता / मुंबई
मणिपुर और जम्मू-कश्मीर को ये लोग देश का हिस्सा ही नहीं मानते हैं। राहुल गांधी जब मणिपुर गए, तब आपने वहां की परिस्थिति देखी। यहां की परिस्थिति मणिपुर की अपेक्षा बहुत ज्यादा अलग नहीं है। यहां लोगों की हर दिन हत्याएं हो रही हैं। फिर भी आप उन्हें शौर्य पदक देते हो। आप उनका उत्सव न बनाएं। राष्ट्रपति भवन में एक युवती स्मृति का पति शहीद हुआ। उसके मन में किस तरह का तूफान उठ रहा होगा। ५६ इंच की छाती होते हुए भी जवान हर दिन शहीद हो रहे हैं। सरकार के नकारेपन के कारण हमारे जवान शहीद हो रहे हैं। आप सत्ता में बैठने के काबिल ही नहीं हो, ऐसे शब्दों में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पक्ष नेता व सांसद संजय राऊत ने केंद्र सरकार पर जोरदार हमला किया।
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आतंकियों ने सेना के काफिले पर अचानक हमला कर दिया। इस हमले में चार जवान शहीद हो गए। इस हमले के बाद मोदी सरकार द्वारा कश्मीर को लेकर झूठे दावे किए जा रहे है, उसको लेकर विपक्ष टिप्पणी कर रहा है। शिवसेना सांसद संजय राऊत ने भी इस पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में सभी कंट्रोल में है। अमित शाह और राजनाथ सिंह कह रहे हैं कि यहां शांति है, लेकिन धारा ३७० हटाने के बाद से ही जम्मू-कश्मीर की स्थिति बिगड़ रही है। यह बताएं कि इस धारा को हटाने के बाद अब तक कितने जवान शहीद हुए हैं? संजय राऊत ने कहा कि इस धारा को हटाए जाने के बाद से सबसे ज्यादा जवान शहीद हुए हैं। पुलवामा हमले के पीछे का कारण आज तक सामने नहीं आया है। उसी समय से ये हमले शुरू हैं। यह जिम्मेदारी देश के प्रधानमंत्री गृहमंत्री और रक्षामंत्री की है।

मोदी को देश के बाहर रहना है पसंद
सांसद संजय राऊत ने कहा कि मोदी को देश के बाहर रहना पसंद है। वे देश की समस्याओं को नहीं सुलझा सकते। यह उनके लिए संभव भी नहीं है। वे केवल घूमेंगे, पिकनिक मनाएंगे और मजा करेंगे। संजय राऊत ने कहा कि पुतिन अब मोदी की तारीफ कर रहे हैं, लेकिन मोदी के स्थान पर यदि अन्य कोई होता तब भी वे यही बोलते। पुतिन लोकतंत्र को नहीं मानते और उन्होंने विरोधी पक्ष को खत्म कर दिया है। उन्होंने विरोधियों की हत्या कर दी है और कई को जेल में डाल दिया है।

नहीं बचा है कानून
वर्ली हिट एंड रन मामले में आरोपी शाह एकनाथ शिंदे का करीबी व्यक्ति है। यह भी जानकारी है कि वह उनका बिजनेस पार्टनर भी था। संजय राऊत ने कहा कि इस समय देश में कानून व्यवस्था कहां है। कानून व्यवस्था न तो जम्मू-कश्मीर में और न ही मणिपुर में है, न उत्तर प्रदेश और न महाराष्ट्र में है। कानून व्यवस्था नहीं होगी तो इस तरह की घटनाएं होती ही रहेंगी।

अन्य समाचार