मुख्यपृष्ठराशि-भविष्यबोले तारे : ‘२१ जुलाई से २७ जुलाई २०२४’ ...यह राशि भविष्य...

बोले तारे : ‘२१ जुलाई से २७ जुलाई २०२४’ …यह राशि भविष्य वैदिक सूर्य सिद्धांत पर आधारित है।

 अजय भांबी

पाठकगण अपनी जन्म तारीख के अनुसार अपनी राशि देखें।

मेष: (१४ अप्रैल-१४ मई)
शुभ कार्य की तैयारी की योजनाएं बनेंगी। पारिवारिक सुख-सुविधाओं संबंधी वस्तुओं की शॉपिंग में समय व्यतीत होगा। खर्चों की अधिकता रहेगी, परंतु आय के साधन बने रहने से तनाव नहीं होगा। नजदीकी मित्र के यहां धार्मिक समारोह में जाने का अवसर मिलेगा। कुछ समय सामाजिक गतिविधियों में भी व्यतीत करें, इससे संपर्क का दायरा बढ़ेगा। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी।

वृष: (१५ मई-१५ जून)
अनुभवी तथा प्रभावशाली लोगों के साथ संपर्क स्थापित होंगे। पिछले काफी समय से रुके या अटके हुए कार्य अल्प प्रयास से ही पूरे हो सकते हैं। भाइयों के साथ चल रहा कोई विवाद आपसी सामंजस्य से हल हो जाएगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। साथ ही फिजूलखर्ची में कटौती करें। यह समय कड़ी मेहनत और परिश्रम का है। लापरवाही की वजह से परेशानियां सामने आ सकती हैं। घर में आपसी तालमेल व सामंजस्य बना रहेगा।

मिथुन: (१६ जून-१५ जुलाई)
अपने कर्म और पुरुषार्थ से आप अपनी उपलब्धियों को हासिल कर लेंगे। युवा वर्ग आलस छोड़कर पूरे मनोयोग से अपने लक्ष्य को पूरा करें। आपके अपने ही लोग आपके कार्यों में बाधाएं डाल सकते हैं। रुपए-पैसों के लेन-देन के मामले में किसी पर भी भरोसा न करें। साथ ही फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना जरूरी है। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। विपरीत परिस्थितियों में जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग रहेगा। प्रेम संबंधों में भी मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से राहत मिलेगी।

कर्क: (१६ जुलाई-१५ अगस्त)
अनुकूल ग्रह स्थिति बनी हुई है। पिछले काफी समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने का समय आ गया है। परिवार की जरूरतों को पूरा करने में आपको आनंद आएगा। आपकी उपलब्धियों की वजह से कुछ लोग जलन की भावना से आपकी आलोचना या निंदा कर सकते हैं। आर्थिक पक्ष को लेकर भी असमंजसता की स्थिति रहेगी। कारोबार में और अधिक मेहनत व परिश्रम की जरूरत है। इस समय कर्मचारियों तथा स्टाफ पर कड़ी नजर रखने की जरूरत है। पति-पत्नी के बीच में भावुकता भरे संबंध रहेंगे।

सिंह: (१६ अगस्त-१५ सितंबर)
यह सप्ताह कुछ मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा। पिछले कुछ समय से नजदीकी संबंधों के बीच चल रहे गिले-शिकवे दूर होंगे। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने से आपसी प्रेमभाव बढ़ेगा तथा शांति और सुकून महसूस होगा। किसी पारिवारिक मसले को लेकर भाई-बहनों के बीच मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। घर के वरिष्ठ सदस्यों की मध्यस्थता बनाए रखें। इस समय आर्थिक स्थिति में कुछ परेशानियां आएंगी।

कन्या: (१६ सितंबर-१५ अक्टूबर)
अन्य गतिविधियों के साथ-साथ खुद के स्वभाव और व्यक्तित्व को निखारने पर भी ध्यान दें। बच्चों को अपनी पढ़ाई अथवा करियर से संबंधित समस्याओं का कोई समाधान मिलने से सुकून और राहत रहेगी। कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलेगी। लेन-देन के मामलों में किसी पर भी जल्दी विश्वास न करें। व्यर्थ के कार्यों में धन व्यर्थ होने के योग बन रहे हैं। घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह व मार्गदर्शन की अवहेलना करना आपके लिए अहितकर रहेगा। व्यवसाय में अतिरिक्त समय और मेहनत की जरूरत है।

तुला: (१६ अक्टूबर-१५ नवंबर)
यह सप्ताह आपको कई तरह की गतिविधियों में व्यस्त रखेगा। संतान के करियर संबंधी समस्याओं को किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति की सहायता से सुलझाने में सफलता मिलेगी। कोर्ट केस संबंधी कोई मामला है, तो बहुत ही सावधानी से उसे सुलझाएं। रिश्तेदारी से संबंधित कोई वाद-विवाद बढ़ सकता है। इस समय किसी भी तरह के यात्रा संबंधी प्रोग्राम को स्थगित रखना उचित है। घर तथा बच्चों के लिए कुछ समय निकालना जरूरी है।

वृश्चिक: (१६ नवंबर-१५ दिसंबर)
पिछले कुछ समय से चली आ रही किसी समस्या का समाधान मिलने से राहत मिलेगी। दौड़-धूप तो बनी रहेगी, परंतु उसके परिणाम भी शानदार ही हासिल होंगे। सकारात्मक दृष्टिकोण तथा सोच आपको घर तथा व्यवसाय में सामंजस्य बनाकर रखने में मदद करेगी। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप न करें। वरना अकारण ही लोगों के बीच आपकी छवि खराब हो सकती है। सहज तरीके से अपने कार्यों को निपटाते जाएं। इस सप्ताह व्यवसाय में बहुत अधिक व्यस्तता बनी रहेगी।

धनु: (१६ दिसंबर-१३ जनवरी)
यह सप्ताह आपको बहुत ही व्यस्त रखेगा। अगर किसी को पैसा उधार दिया हुआ है, तो उसके वापस मिलने का उचित अवसर है। किसी नजदीकी रिश्तेदार से पुराने मतभेद दूर होंगे और संबंधों में पुन: मधुरता आएगी। संतान के विवाह अथवा करियर संबंधी कोई शुभ कार्य भी होगा। सप्ताह के मध्य बाद अत्यधिक आवाजाही रहेगी। महिलाएं विपरीत लिंगी व्यक्तियों के साथ बातचीत के दौरान सावधानी बरतें।

मकर: (१४ जनवरी-११ फरवरी)
प्रॉपर्टी से संबंधित खरीद-फरोख्त के कार्य भी संपन्न हो सकते हैं। युवाओं को इंटरव्यू में सफलता के योग बन रहे हैं। लापरवाही की वजह से बनते कार्यों में रुकावटें भी आ सकती हैं। घर में किसी छोटी सी बात को लेकर अकारण ही तनाव की स्थिति बनेगी। कार्यस्थल पर बनते कार्यों में कुछ न कुछ व्यवधान रहेंगे। जल्दी ही परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी। स्टाफ तथा कर्मचारियों का सहयोग बना रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह में परिणित होने के योग बन रहे हैं।

कुंभ: (१२ फरवरी-१३ मार्च)
अपनी दिनचर्या में कुछ नयापन लाने का प्रयास करेंगे। जिसका सकारात्मक असर पारिवारिक व्यवस्था पर भी पड़ेगा। कुछ समय से आप अपने जिस कार्य के प्रति प्रयासरत थे, उससे संबंधित गतिविधियां आगे बढ़ सकती हैं। किसी भी विपरीत परिस्थिति में धैर्य और संयम रखना जरूरी है। किसी भी अनजान व्यक्ति से कोई महत्वपूर्ण बातचीत या काम निकलवाने से पहले उचित सोच-विचार अवश्य करें। व्यवसाय में वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान केंद्रित रखें।

मीन: (१४ मार्च-१३ अप्रैल)
आप कई तरह की गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात होगी जो कि फायदेमंद रहेगी। कोई पारिवारिक धार्मिक आयोजन भी संभव है। कोई भी विवादित मामला अथवा कोर्ट केस संबंधी मामले सुलझाते समय किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह-मश्विरा करना जरूरी है। फाइनेंस अथवा वित्तीय मामलों में बहुत अधिक सोच-समझकर निर्णय लें। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। घर तथा व्यवसाय दोनों जगह उचित सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता रहेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

(लेखक प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य हैं और देश के कई पत्र-पत्रिकाओं में इनके स्तंभ प्रकाशित होते हैं।)

अन्य समाचार