मुख्यपृष्ठनए समाचारपनवेल में भाजपा को जोरदार झटका! ...शिवसेना में शामिल हुए हजारों उत्तर...

पनवेल में भाजपा को जोरदार झटका! …शिवसेना में शामिल हुए हजारों उत्तर भारतीय …उद्धव ठाकरे ने शिवबंधन बांधकर किया स्वागत

सामना संवाददाता / मुंबई
पनवेल में भाजपा को जोरदार झटका लगा है। भाजपा की अनुचित नीतियों से नाराज भाजपा के उत्तर भारतीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता, उत्तर भारतीय नागरिक महासंघ, राष्ट्रीय एकता संघ समेत उत्तर भारतीयों के विभिन्न संगठनों के हजारों पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने शिवसेना में जंबो तरीके से प्रवेश किया। पनवेल विधानसभा के पदाधिकारियों का ‘मातोश्री’ निवासस्थान पर हुए पक्ष प्रवेश समारोह में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे ने सभी को शिवबंधन बांधकर भगवा झंडा हाथ में देते हुए स्वागत किया। इस दौरान हजारों उत्तर भारतीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं नसंकल्प लिया कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में विजय का मशाल जलाकर पनवेल विधानसभा पर शिवसेना का भगवा झंडा फहराएंगे ही।

उल्लेखनीय है कि उत्तर भारतीयों का ‘राष्ट्रीय एकता संघ’ मुंबई और नई मुंबई को दो लाख कार्यकर्ताओं वाले संगठन के रूप में जाना जाता है। शिवसेना पक्ष के जिलाप्रमुख शिरीष घरत के नेतृत्व में राष्ट्रीय एकता संघ के एड. पंकज श्रीवास्तव समेत हजारों कार्यकर्ताओं ने शिवसेना में प्रवेश किया। उत्तर भारतीय नागरिक महासंघ के असंख्य पदाधिकारियों ने भी शिवसेना का भगवा झंडा हाथ में पकड़ा। इसमें पूर्व मंत्री कृपाशंकर सिंह के रिश्तेदार नागेंद्र प्रताप सिंह का भी समावेश है। नागेंद्र प्रताप सिंह उत्तर भारतीय महासंघ के अध्यक्ष हैं। संगठन के उपाध्यक्ष भूपेंद्रकुमार सिंह, हिंदुस्थानी सेना के निवृत्त जवान व राष्ट्रीय एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू आर. के. सिंह, ‘यूपी बिल्डर्स एसोसिएशन’ के अध्यक्ष वाय. के. सिंह, ‘उत्तर भारतीय कामगार महासंघ’ के अध्यक्ष जे. के. सिंह, ‘भाजपा उत्तर भारतीय सेल’ के विनय दुबे, बिल्डर राजहंस पांडे, ‘बिल्डर एसोसिएशन’ के सचिव दिलीप मिश्रा, भाजपा उत्तर भारतीय सेल के महेश पांडे, अमीनभाई विराणी, सुरेंद्रकुमार सिंह, मुसादीक मोडक, इलियाज काझी, दीपक ठिंबरे, सुयोग डोंगरे, अनिल विश्वकर्मा समेत हजारों कार्यकर्ताओं ने शिवसेना में प्रवेश किया।
इस दौरान शिवसेना नेता सुभाष देसाई, विनायक राऊत, विधान परिषद के विरोधी पक्षनेता अंबादास दानवे, जिलाप्रमुख शिरीष घरत, मनोहर भोईर, सुरेंद्र म्हात्रे, अनिल नवगणे, रायगड जिला संपर्कप्रमुख विष्णु पाटील समेत नई मुंबई में शिवसैनिक, पदाधिकारी, कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

अन्य समाचार