मुंबई। घाटकोपर-पूर्व में पिछले दिनों एक अवैध होर्डिंग गिरने से कई लोगों की मौत हो गई थी, जिसके बाद से आम मुंबईकर सड़क पर चलते हुए अपनी सुरक्षा के लिए चिंतित है। दरअसल, ऐसी गलतियां आज भी खासकर मुंबई के फुटपाथों पर देखने को मिलती हैं। आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने मनपा प्रशासन से फुटपाथ से बिलबोर्ड हटाने की मांग करते हुए कहा है कि इससे ऐसी दुर्घटना की पुनरावृत्ति होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। बता दें कि मुंबई में वातावरण बदल रहा है और हवा की रफ्तार प्रति घंटा बढ़ती जा रही है। ऐसे में ये पैनल टिकाऊ नहीं होते हैं।