सामना संवाददाता / कल्याण
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पक्ष युवासेना कल्याण-पूर्व ने पक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे के जन्मदिन के अवसर पर 10वीं और 12वीं के मेधावी छात्रों का सत्कार और मार्गदर्शन शिविर आयोजित किया। यह कार्यक्रम कल्याण-डोंबिवली महापालिका के महापौर रमेश सुदाम जाधव के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। छात्रों को मार्गदर्शन देने के लिए शिवव्याख्याते नवनीत यशवंतराव और हेरंब क्लासेस के संचालक डॉ. विश्वनाथन अय्यर उपस्थित थे। प्रमुख अतिथियों में कल्याण जिलाप्रमुख धनंजय बोडारे, लोकसभा समन्वयक हर्षवर्धन पालांडे, विधानसभा क्षेत्रप्रमुख नारायण पाटील और अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में युवासेना कल्याण-पूर्व के शहर अधिकारी ॲड. निरज कुमार, सचिव शेखर पिसाल, समन्वयक सागर वालवे, उपशहर अधिकारी अमित उगले और सोशल मीडिया समन्वयक पंकज पांडे सहित अन्य पदाधिकारियों ने कड़ी मेहनत की।